फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: Rain-snowfall across the state, advice not to come to Myodia Pass

Arunachal Pradesh: प्रदेशभर में बारिश-हिमपात, म्योदिया दर्रे पर नहीं आने की सलाह

Thu, 29 Dec 2022 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर
अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Dec 2022 07:51 PM IST
सार

निचले दिबांग घाटी के जिलाधिकारी सौम्या सौरव ने एक नोटिस जारी कर असम समेत देश के अन्य राज्यों के पर्यटकों को भारी बारिश और भारी बर्फबारी को देखते हुए म्योदिया दर्रा न आने की सलाह दी है...

विज्ञापन
Arunachal Pradesh: Rain-snowfall across the state, advice not to come to Myodia Pass
Arunachal Pradesh snowfall - फोटो : Agency

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ हिमपात हो रहा है। करीब छह जिलों में भारी हिमपात होने की खबर है। राज्य के कई हिस्सों में सड़कें बर्फ से ढकी हुई हैं। इसलिए राज्य प्रशासन ने पर्यटकों के म्योदिया पास (दर्रे) की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। निचले दिबांग घाटी के जिलाधिकारी सौम्या सौरव ने एक नोटिस जारी कर असम समेत देश के अन्य राज्यों के पर्यटकों को भारी बारिश और भारी बर्फबारी को देखते हुए म्योदिया दर्रा न आने की सलाह दी है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी सौरव ने अधिसूचना में कहा है कि भारी बारिश और बर्फबारी के कारण म्योदिया दर्रे की ओर जाने वाली सड़क बंद हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जब तक असम से सड़क संपर्क चालू नहीं हो जाता, तब तक म्योदिया दर्रे की यात्रा से पर्यटकों को बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed