फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh China Border Road Construction Accident 19 laborers Missing Read More

Arunachal Pradesh: भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत, 18 लापता की तलाश जारी

Tue, 19 Jul 2022 08:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुंग कुमे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुंग कुमे Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Jul 2022 08:13 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी बीआरओ द्वारा सड़क निर्माण के लिए अरुणाचल लाए गए थे। ईद के मौके पर उन्हें असम में अपने घर जाना था। कॉन्ट्रैक्टर से कई बार बोला गया था कि मजदूरों को छुट्टी दे दी जाए, लेकिन जब कॉन्ट्रैक्टर नहीं माना, तब ये सभी मजदूर पैदल ही असम के लिए निकल लिए थे। 

विज्ञापन
Arunachal Pradesh China Border Road Construction Accident 19 laborers Missing Read More
कुमी नदी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश से बड़े हादसे की खबर आई है। भारत-चीन बार्डर पर काम करने वाले मजदूरों के समूह के 18 लोग लापता है, जबकि एक की मौत हो गई है। ये मजदूर एक हफ्ते से लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन मजदूरों की कुमी नदी में डूबने से मौत हो गई है।

विज्ञापन

ये मजदूर चीन की सीमा के पास सड़क निर्माण के कार्य में लगे थे और ईद के मौके पर अपने घर असम जाना चाहते थे। मजदूरों ने कॉन्ट्रैक्टर से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी थी, लेकिन जब मांग नहीं मानी गई, तो सभी पैदल ही असम के लिए निकल गए। उसी रास्ते में मजदूरों के साथ यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी बीआरओ द्वारा सड़क निर्माण के लिए अरुणाचल लाए गए थे, ईद के मौके पर उन्हें असम में अपने घर जाना था। कॉन्ट्रैक्टर से कई बार बोला गया था कि मजदूरों को छुट्टी दे दी जाए, लेकिन जब कॉन्ट्रैक्टर नहीं माना, तब ये सभी मजदूर पैदल ही असम के लिए निकल लिए। खबर के मुताबिक, ये मजदूर अरुणाचल के कुरुंग कुमे जिले के जंगलों में खो गए थे। जिला उपायुक्त बेनगिया निघे ने कहा कि ये श्रमिक सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में लगे थे और 5 जुलाई से लापता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक एक ही शव मिला
हालांकि, अब तक सिर्फ एक ही शव बरामद हुआ है, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी मजदूरों की मौत हो चुकी है। उपायुक्त ने बताया कि  मंगलवार को एक और टीम घटनास्थल पर भेजी जाएगी और बाकी मजदूरों को खोजने का प्रयास किया जाएगा।
अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि मजदूर कब और कैसे कुमी नदी में डूब गए? क्या वे नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे? क्या नदी का बहाव तेज था? कई सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले हैं, इसी वजह से पुलिस भी इस हादसे को लेकर कुछ भी बोलने से बच रही है। अभी तक इतनी जानकारी मिली है कि पिछले एक हफ्ते से ये सभी मजदूर गायब चल रहे थे। 


अरुणाचल में भारी बारिश का दौर जारी
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में इस समय भारी बारिश का दौर जारी है। आने वाले दिनों में भी तेज बारिश की आशंका जताई गई है। इसी वजह से नदियों का जलस्तर पहले से ही बढ़ गया है, ऐसे में कोई डूब जाए तो उसे बचाना बड़ी चुनौती साबित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed