फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal chopper crash: ATC received May Day call suggesting technical failure Prior to the Helicopter crash

Arunachal chopper crash: हेलीकॉप्टर हादसे में पांचवें जवान का शव बरामद, ATC को मिली थी तकनीकी खराबी की सूचना

Sat, 22 Oct 2022 02:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Oct 2022 02:22 PM IST
सार

विमान में तकनीकी खराबी की बात कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में जांच का आधार बनेगी। दरअसल, विमान हादसे का पता लगाने के लिए सेना की ओर से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की गई है। सेना की ओर से बताया गया है कि उड़ान संचालन के दौरान मौसम अच्छा था।

विज्ञापन
Arunachal chopper crash: ATC received May Day call suggesting  technical failure Prior to the Helicopter crash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : @rajnathsingh

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुए सेना के हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पांचवें जवान का शव भी बरामद कर लिया गया है। कल तक चार जवानों के शव सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले थे। आज सुबह-सुबह चलाए गए अभियान में हेलीकॉप्टर में सवार पांचवे जवान के शव को भी खोज निकाला गया है। 

विज्ञापन


वहीं इस हादसे में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना से ठीक पहले विमान में तकनीकी खराबी की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को एक इमरजेंसी कॉल (May Day call) प्राप्त हुई थी। इसमें विमान में तकनीकी खराबी की बात कही गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में बनेगा जांच का आधार 
विमान में तकनीकी खराबी की बात कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में जांच का आधार बनेगी। दरअसल, विमान हादसे का पता लगाने के लिए सेना की ओर से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की गई है। सेना की ओर से बताया गया है कि उड़ान संचालन के दौरान मौसम अच्छा था। पायलटों के पास एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड) पर 600 से अधिक संयुक्त उड़ान घंटे और उनके बीच 1800 से अधिक सेवा उड़ान घंटे का अनुभव था। इस हेलीकॉप्टर को जून, 2015 में सेवा में शामिल किया गया था।


एक महीने में दूसरा सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त 
अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में शुक्रवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस महीने अरुणाचल में यह दूसरा सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एएस वालिया ने बताया कि हादसा चीन सीमा से करीब 35 किमी दूर घने पहाड़ी क्षेत्र में हुआ। एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) डब्ल्यूएसआई रुद्र एमआई-4 ने लेकाबली से उड़ान भरी थी। यह नियमित उड़ान थी। सुबह 10:43 बजे जिला मुख्यालय टूटिंग से करीब 25 किमी दक्षिण मिगिंग में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ।


पहला स्वदेशी सशस्त्र हेलीकॉप्टर है रुद्र
रुद्र, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) में बना है। देश के पहले स्वदेशी सशस्त्र हेलीकॉप्टर को खासतौर से भारतीय सेना के लिए युद्धक हेलीकॉप्टर के तौर पर तैयार किया गया है। यह ध्रुव एएलएच का एमके-4 वेरिएंट था और एकीकृत हथियार प्रणाली से लैस था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed