{"_id":"5cd935a3bdec22076759ea39","slug":"arun-jaitley-answered-mayawati-on-pm-modi-said-bsp-supremo-is-unfit-for-public-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM पर मायावती के बयान का जेटली ने दिया जवाब, बोले- किसी पद के लायक नहीं बसपा सुप्रीमो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM पर मायावती के बयान का जेटली ने दिया जवाब, बोले- किसी पद के लायक नहीं बसपा सुप्रीमो
Mon, 13 May 2019 02:45 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 13 May 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए विवादित बयान पर पलटवार किया है । भाजपा की ओर से पार्टी के नेता और केंद्र सरकार में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तीखा हमला बोला है । जेटली ने सोमवार को कहा कि मायावती प्रधानमंत्री बनने के लिए दृढ़ हैं। उनका शासन और सियासी नैतिकता हमेशा निम्नतम स्तर पर रही है। अब प्रधानमंत्री पर उनके विवादित बयान से उजागर हो गया है कि बसपा सुप्रीमो सार्वजनिक जीवन में पूरी तरह अनफिट हो चुकी हैं।
मायावती ने मोदी के दलित प्रेम पर उठाए थे सवाल
बता दें, बसपा सुप्रीमो मायावती ने अलवर कांड पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दलित प्रेम पर सवाल उठाए थे । उन्होंने कहा था कि मोदी का दलित प्रेम नकली है वह अलवर कांड की आड़ में घृणित राजनीति कर रहे हैं। हालांकि, मायावती ने ये भी कहा कि अगर अलवर कांड के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राजस्थान सरकार से समर्थन वापस ले सकती हैं।
मायावती ने मामले पर बयान देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी को भी घसीटा। कहा कि भाजपा के लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते यहां तक कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए पीएम मोदी ने अपनी पत्नी को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब दलितों का वोट पाने के लिए उनके प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं जबकि भाजपा शासित राज्यों में वह दलित उत्पीड़न पर कुछ भी नहीं बोलते। उन्होंने गुजरात के ऊना कांड में भी अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री से इस्तीफा नहीं लिया और न ही रोहित वेमुला कांड में कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा लिया था।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अलवर में एक दलित बेटी का उत्पीड़न हुआ लेकिन मायावती ने अब तक राजस्थान सरकार से समर्थन वापस नहीं लिया।