फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arpora fire incident Action taken Romeo Lane bulldozers demolish encroachments beach fifth accused arrest

अरपोरा अग्निकांड: क्लब के बाद लूथरा बंधुओं के रेस्तरां पर भी चला बुलडोजर; मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 06:22 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 09 Dec 2025 06:22 PM IST
सार

Goa Fire Tragedy: गोवा के रोमियो लेन पर गौरव और सौरभ लूथरा के रेस्तरां को तोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं, इस हादसे के पांचवें आरोपी भारत को अंजुना पुलिस स्टेशन लाया गया है। वह रोजमर्रा के संचालन की जिम्मेदारी देखता था।

विज्ञापन
Arpora fire incident Action taken Romeo Lane bulldozers demolish encroachments beach fifth accused arrest
लूथरा बंधुओं के एक और रेस्तरां पर कार्रवाई - फोटो : X-@ANI (वीडियो ग्रैब)

विस्तार

गोवा के वागातोर इलाके में रोमियो लेन रेस्टोरेंट पर रविवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई। पर्यटन विभाग ने समुद्र किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया है। यह वही प्रतिष्ठान है, जिसके मालिक उसी बिर्च बाय रोमियो लेन के संचालक भी हैं, जहां 7 दिसंबर को भीषण आग लगी थी और 25 लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद से राज्य सरकार इलाके में अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की जांच तेज कर चुकी है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर धीरज वागले ने बताया कि रेस्टोरेंट के बीच वाले हिस्से पर अवैध निर्माण किया गया था। विभाग ने स्पष्ट किया कि कुल 198 वर्ग मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण की श्रेणी में पाया गया। वागले ने कहा कि हम बीच साइड के अतिक्रमण को ध्वस्त कर रहे हैं। कुल 198 वर्ग मीटर क्षेत्र को हटाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम उन जगहों पर कार्रवाई का हिस्सा है जहां सुरक्षा मानकों और नियमों की सबसे अधिक अनदेखी पाई गई है।
विज्ञापन

 


पांचवां आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में बड़ी सफलता तब मिली जब पांचवें आरोपी भारत को अंजुना पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस के अनुसार, भारत प्रतिष्ठान की रोजमर्रा की गतिविधियों का संचालन संभालता था और मालिकों की ओर से सभी ऑपरेशनल जिम्मेदारियां देखता था। आग की रात भी उसके प्रबंधन संबंधी कई फैसलों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने में उसकी भूमिका कितनी थी और घटना से पहले कौन-कौन से नियमों की अनदेखी हुई।


ये भी पढ़ें-  बिना CJI के मुख्य चुनाव आयुक्त को क्यों चुनना चाहते हैं PM? चुनाव सुधार पर राहुल ने उठाए ये सवाल

घटना केवल लापरवाही का मामला नहीं- अधिकारी
अंजुना पुलिस की टीम अब सभी आरोपियों से जुड़े दस्तावेज, लाइसेंस, परमिशन और कर्मचारियों के बयान खंगाल रही है। जांच में फायर सेफ्टी सिस्टम की वास्तविक स्थिति, आपातकालीन निकास की उपलब्धता और रात के समय बढ़ी हुई भीड़ को संभालने की क्षमता को मुख्य आधार बनाया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि घटना केवल लापरवाही का मामला नहीं, बल्कि व्यवस्थित नियम उल्लंघन की ओर इशारा करती है। यही वजह है कि प्रशासन अब जुड़े सभी प्रतिष्ठानों के निर्माण और संचालन की विस्तार से समीक्षा कर रहा है।

आग में झुलसने से 25 लोगों की मौत
बिर्च बाय रोमियो लेन में लगी आग ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया था। देर रात लगी इस आग में 25 लोगों की मौत हुई, जिससे रेस्टोरेंट प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हुए। आग की वजह, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और भीड़ नियंत्रण से जुड़े पहलुओं को लेकर जांच जारी है। दोनों प्रतिष्ठानों के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि दोनों जगहों के संचालन में समान पैटर्न पाए गए हैं। अब रोमियो लेन पर हो रही कार्रवाई को उसी जांच का विस्तार माना जा रहा है।

अन्य वीडियो-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed