{"_id":"64d672951d704612cd035875","slug":"around-1800-special-guests-including-pm-kisan-beneficiaries-to-attend-independence-day-celebration-at-red-fort-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 August: लाल किले पर भव्य होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, पीएम-किसान लाभार्थियों सहित 1800 अतिथि होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
15 August: लाल किले पर भव्य होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, पीएम-किसान लाभार्थियों सहित 1800 अतिथि होंगे शामिल
Fri, 11 Aug 2023 11:10 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:10 PM IST
सार
15 अगस्त को मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी भव्य होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश भर से पीएम-किसान योजना के लाभार्थियों सहित लगभग 1,800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। पीएम मोदी लाल किले से लगातार दसवां भाषण देंगे।
विज्ञापन
लाल किला पर सलामी देते पीएम मोदी
- फोटो : Twitter/@PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त को मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी भव्य होने जा रहा है। लाल किले पर कार्यक्रम के दौरान पहली बार फूल बरसाने के लिए दो एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में देश भर से पीएम-किसान योजना के लाभार्थियों सहित लगभग 1,800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। पीएम मोदी लाल किले से लगातार दसवां भाषण देंगे।
विज्ञापन
इस वर्ष भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर, 'वाइब्रेंट विलेजेज' के सरपंचों, शिक्षकों, नर्सों, किसानों, मछुआरों, सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में शामिल मजदूरों और खादी क्षेत्र के श्रमिकों सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस साल 15 अगस्त को लाल किले पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण में पूरे भारत से लगभग 1,800 विशेष अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन कार्यकर्ताओं, अमृत सरोवर और हर घर जल परियोजना में काम करने वालों को इस साल नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के दो लाभार्थी विशेष अतिथि के रूप में 15 अगस्त, 2023 को ऐतिहासिक लाल किले, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के गवाह बनेंगे। योजना के पचास लाभार्थी, अपने परिवारों के साथ, लगभग 1,800 व्यक्तियों में से हैं, जिन्हें लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है।