फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army recruitment scam Army doctor rigged in medical tests of candidates CBI will interrogate

सेना भर्ती घोटाला: अभ्यर्थियों के मेडिकल टेस्ट में आर्मी डॉक्टर ने की धांधली, सीबीआई करेगी पूछताछ

Mon, 22 Mar 2021 02:33 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 22 Mar 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment scam Army doctor rigged in medical tests of candidates CBI will interrogate
सेना भर्ती घोटाले में एक डॉक्टर की संप्लितता सामने आई है - फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती घोटाले में एक डॉक्टर की संप्लितता सामने आई है। सेना में चल रहे भर्ती मामले में मेडिकल परीक्षण के दौरान कथित तौर पर गड़बड़ी में शामिल होने के कारण अब सेना के डॉक्टर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों के मेडिकल टेस्ट के दौरान गड़बड़ी किए जाने को लेकर हरियाणा में तैनात सेना के एक डॉक्टर से सीबीआई पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन


42 जवानों ने अपना पहला मेडिकल टेस्ट नहीं किया था क्लियर
सूत्रों की मानें तो सेना के आंकड़ों से पता चलता है कि सेना में भर्ती किए गए करीब 42 जवानों ने अपना पहला मेडिकल टेस्ट क्लियर ही नहीं किया। वहीं, उन्हें पहले टेस्ट के एक महीने बाद होने वाले रिव्यू मेडिकल बोर्ड से गुजरने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों से होती है रिश्वत की मांग 
सूत्रों का कहना है कि कई मौकों पर देखा गया है कि अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में नाक की हड्डी में खराबी या कोई अन्य मामूली समस्या के आधार पर असफल हो जाते हैं। इन भर्तियों के लिए बड़ी संख्या में समीक्षा मेडिकल बोर्ड से गुजरना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें रिश्वत देने के लिए कहा जाता है।

चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये थे कि वह नैतिक मर्यादा और वित्तीय गड़बड़ियों के मामलों में लिप्त लोगों के खिलाफ पूरी तरह से काम करें। इसी आदेश के तहत अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है और भर्ती से जुड़े घोटाले में अधिकारियों और अभ्यर्थियों की भूमिका सामने आई है। 


बता दें, जनरल रावत ने कुछ दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। सेना की न्याय प्रणाली ने कई अधिकारियों को नैतिक गड़बड़ी में शामिल पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार के मामलों में पेंशन लाभ दिए बिना घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed