फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army, Navy, Air Force Special Forces deployed jointly to hunt terrorists in Kashmir valley

कश्मीर में आतंकियों का अब होगा सफाया, तीनों सेना के विशेष बल संयुक्त रूप से चलाएंगे ऑपरेशन

Sun, 24 Nov 2019 06:20 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Nov 2019 06:20 PM IST
सार

  • कश्मीर घाटी में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के संयुक्त बल साथ काम करेंगे
  • आर्मी के पैरा-एसएफ, नेवी के मार्कोस और वायु सेना के गरुड़ कमांडो की तैनाती 

विज्ञापन
Army, Navy, Air Force Special Forces deployed jointly to hunt terrorists in Kashmir valley
Special Forces deployed in Kashmir valley - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर में आतंकियों से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए तीनों सेना के विशेष बल को तैनात करने का निर्णय लिया है। थल सेना, नौसेना और वायु सेना के विशेष बल कश्मीर घाटी में आतंकवादियों का सफाया करने के लिए संयुक्त रूप से तैनात किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इस अभियान में तीनों सेनाओं की सबसे अच्छी इकाई- आर्मी के पैरा- स्पेशल फोर्सेज, नेवी के मरीन कमांडोज यानी मार्कोस और एयर फोर्स के गरुड़ स्पेशल फोर्स को तैनात किया जा रहा है। तीनों सेना के विशेष बल संयुक्त रूप से आंतकियों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक इनकी तैनाती रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित नई आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल ऑपरेशन डिवीजन (AFSOD) के तहत की गई है।
विज्ञापन


तीनों सेना के संयुक्त विशेष दल पहले से ही आर्मी पैरा (विशेष बल) के रूप में काम कर रहे हैं। इन्हें श्रीनगर के पास आतंकियों के गढ़ माने जानेवाले इलाके में तैनात किया गया है। हालांकि, नौ सेना के मार्कोस कमांडों की और वायु सेना के गरुड़ कमांडों की एक छोटी टीम कश्मीर घाटी में काम कर रही है। लेकिन पहली बार तीनों सेना की संयुक्त टीम को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द मार्कोस और गरुड़ को आतंक-रोधी अभियान में तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना के मार्कोस कमांडों को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में स्थित वुलर झील इलाके में जबकि वायुसेना के गरुड़ लोलाब और हाजीन इलाके में तैनात किए गए हैं।

बता दें कि, वायु सेना के विशेष बल ने पहले भी कश्मीर घाटी में कई सफल ऑपरेशन को अंजाम दे चुकी है। 'ऑपरेशन राख हाजीन' के तहत इन्होंने छह आतंकियों को मार गिराया था। इसके लिए जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed