Life Saver: संकटमोचक बना सेना का डॉक्टर, विमान में बचाई यात्री की जान, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
मेजर राजदीप सिंह ने बताया कि मरीज अपने साथ सभी महत्वपूर्ण दवाइयां लेकर बैठा था। उन्होंने अंतःशिरा लाइन के माध्यम से रोगी को आवश्यक दवाएं दीं। उसे एक घंटे तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया से बात करते हुए मेजर सिमरत राजदीप सिंह ने कहा, "मैंने मरीज के भाई से उनके पिछले मेडिकल इतिहास के बारे में पूछा। मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि मरीज की दोनो किडनी छोटी है और ठीक तरह से काम नहीं करती है। उन्होंने आगे बताया कि मरीज को तीव्र उच्च रक्तचाप, टैचीकार्डिया, टैचीपनिया भी हो गया था और वह धीरे-धीरे हांफने लगा।"
मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
मेजर राजदीप सिंह ने बताया कि मरीज अपने साथ सभी महत्वपूर्ण दवाइयां लेकर बैठा था। उन्होंने अंतशिरा लाइन के माध्यम से रोगी को आवश्यक दवाएं दीं। उसे एक घंटे तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। उन्होंने फ्लाइट कैप्टन से ऊंचाई कम करने और आपातकाल लैंडिंग की अपील की। मुंबई एयरपोर्ट सबसे निकट होने के कारण पायलट ने वहीं इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट लैंड होने के बाद ही मरीज को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की गई। मरीज को बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित आर एन कूपर अस्पताल ले जाया गया।
भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "गोवा से चंडीगढ़ इंडिगो 6E724 पर सवार होने के बाद वेस्टर्नकमांड हॉस्पिटल, चंडीमंदिर के मेजर मेजर सिमरत राजदीप सिंह ने एक 27 वर्षीय बीमार यात्री की जान बचाई।" मेजर सिमरत राजदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से बात की। मरीज फिलहाल ठीक है।
#InServiceOfNation
— Western Command - Indian Army (@westerncomd_IA) June 17, 2024
Maj Simrat Rajdeep Singh of #WesternCommandHospital,Chandimandir while on board @Indigo6E724 from Goa to Chandigarh saved life of a 27 year old critically ill patient. He resuscitated the patient & requested for an emergency landing at#Mumbai.#WeCare@adgpi pic.twitter.com/6Ukey1RqoM