फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army day 2024 news updates president murmu pm modi conveyed their wishes cds said bedrock of nation security

Army Day 2024: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दीं सेना दिवस की शुभकामनाएं, CDS ने कही ये बात

Mon, 15 Jan 2024 11:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 Jan 2024 11:35 AM IST
सार

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा 'भारतीय सेना ने संघर्षों, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, उग्रवाद और प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ हमेशा प्रोफेशनलिज्म का प्रदर्शन किया है।' 

विज्ञापन
Army day 2024 news updates president murmu pm modi conveyed their wishes cds said bedrock of nation security
भारतीय सेना दिवस - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर सैन्यकर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति जो कि सैन्य बलों की सुप्रीम कमांडर हैं, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 'मैं सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना को अपनी शुभकामनाएं देती हूं।' राष्ट्रपति ने कहा 'देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका है। भारतीय सेना ने संघर्षों, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, उग्रवाद और प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ हमेशा प्रोफेशनलिज्म का प्रदर्शन किया है। भारतीय सेना के सैनिकों का अनुकरणीय नेतृत्व और निस्वार्थ सेवाभाव प्रशंसनीय है।' 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने भी भारतीय सेना के पराक्रम को किया सलाम
राष्ट्रपति ने देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर जवानों को भी याद किया। राष्ट्रपति ने कहा कि देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि 'जब भी देश को बाहरी आक्रमण का सामना करना पड़ता है या प्राकृतिक आपदा आती है, भारतीय सेना के हमारे वीर सैनिक पूरी निर्भीकता और बहादुरी से अपना कर्तव्य निभाते हैं। एक अनुशासनात्मक और शक्तिशाली सेना के रूप में भारतीय सेना ने दुनिया में अपने दम पर नाम बनाया है।'
विज्ञापन


15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है सेना दिवस
हर साल 15 जनवरी के दिन को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन साल 1949 में जनरल (बाद में फील्ड मार्शल बनाए गए) केएम करियप्पा ने ब्रिटिश जनरल फ्रांसिस रॉय बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। देश की आजादी के बाद केएम करियप्पा देश के पहले आर्मी जनरल बने थे। इसी दिन के सम्मान में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीएस ने कहा- आप देश की सुरक्षा का आधार
सेना दिवस के मौके पर सीडीएस अनिल चौहान ने भी सैन्य कर्मियों, पूर्व सैन्य कर्मियों और सैनिकों के परिजनों के नाम एक संदेश जारी किया। इस संदेश में सीडीएस ने बधाई देते हुए कहा कि 'भारतीय सेना के सैनिक, वेटरन और वीर नारियों- आपका समर्पण और अजेय एटीट्यूड देश की सुरक्षा का आधार है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed