फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army chief General Upendra Dwivedi Explains Pakistan Narrative Management During Operation Sindoor

Op Sindoor: 'अगर आप किसी पाकिस्तानी से पूछें...', सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने PAK के दुष्प्रचार की खोली पोल

Sun, 10 Aug 2025 08:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 10 Aug 2025 08:46 AM IST
सार

आईआईटी मद्रास में एक संबोधन के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को समझाने के लिए शतरंज का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर में हमने शतरंज खेला। हमें नहीं पता था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी और फिर हम क्या करने वाले हैं। हम शतरंज की चालें चल रहे थे। दुश्मन भी शतरंज की चालें चल रहा था। कहीं हम उन्हें शह और मात दे रहे थे, तो कहीं हम अपनी जान जोखिम में डालकर भी आगे बढ़ रहे थे, लेकिन यही तो जिंदगी है।'

विज्ञापन
Army chief General Upendra Dwivedi Explains Pakistan Narrative Management During Operation Sindoor
सेना प्रमुख - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की नैरेटिव मैनेजमेंट प्रणाली के बारे में बता की। उन्होंने पाकिस्तान के दुष्प्रचार की पोल खोली और तंज भी कसा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीत दिमाग में ही होती है। इसलिए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान अपने नागरिकों को यह विश्वास दिलाने में जुटा रहा कि कि हालिया संघर्ष में उसकी जीत हुई है। जनरल द्विवेदी ने 4 अगस्त को आईआईटी मद्रास में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इसी तरह आप घरेलू आबादी, विरोधी की आबादी और तटस्थ आबादी को प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन

 


'अगर आप किसी पाकिस्तानी से पूछें...'
सेना प्रमुख (सीओएएस) ने कहा, 'नैरेटिव मैनेजमेंट प्रणाली एक ऐसी चीज है, जिसका हमें बड़े पैमाने पर एहसास होता है, क्योंकि जीत मन में होती है। यह हमेशा मन में रहती है। अगर आप किसी पाकिस्तानी से पूछें कि आप हारे या जीते, तो वह कहेगा कि मेरे आर्मी चीफ फील्ड मार्शल बन गए हैं, हम ही जीते होंगे, इसलिए वह फील्ड मार्शल बने हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन






सोशल मीडिया और अन्य मंचों का इस्तेमाल
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की रणनीति का अपने तरीके से मुकाबला किया। जनता तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया और अन्य मंचों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, 'रणनीतिक संदेश बहुत महत्वपूर्ण था। इसीलिए हमने जो पहला संदेश दिया, वह था न्याय। मुझे बताया गया है कि आज दुनिया में हमें मिले सबसे ज्यादा हिट्स इसी संदेश पर थे।' भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान से जल्द ही दोबारा युद्ध होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा- अगला युद्ध जल्द हो सकता है। हमें उसी के मुताबिक तैयारी करनी होगी और इस बार हमें यह लड़ाई मिलकर लड़नी होगी।


यह भी पढ़ें- Op Sindoor: 'हमने शतरंज खेला, शह और मात दी'; 'ऑपरेशन सिंदूर' में PAK कैसे घुटनों पर आया? सेना प्रमुख ने बताया

दो महिला अधिकारियों की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का संदेश
सेना प्रमुख ने भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना की दो महिला अधिकारियों की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की ओर इशारा करते हुए कहा कि रणनीतिक संदेश सरल था, लेकिन दुनिया भर में इसका असर देखा गया। सेना प्रमुख ने कहा, 'दुनिया भर में जिस लोगो (चिह्न) को देखा जा रहा है, वह एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एनसीओ ने तैयार किया था। जब हम ऑपरेशन कर रहे थे, तो हम इन चीजों पर भी काम कर रहे थे, क्योंकि नैरेटिव मैनेजमेंट सिस्टम महत्वपूर्ण है। इसमें बहुत समय और बहुत मेहनत लगी।'



'ऑपरेशन सिंदूर' पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रि
'ऑपरेशन सिंदूर' पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया थी। 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। देश में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। इसके बाद 7 मई को सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस दौरान 100 से ज्यादा आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया। पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को पिछले महीने 'ऑपरेशन महादेव' के दौरान सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed