{"_id":"5d8cbaa28ebc3e0159664a6b","slug":"army-chief-bipin-rawat-to-take-over-as-the-chairman-chief-of-staff-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष बनेंगे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष बनेंगे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
Thu, 26 Sep 2019 06:50 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 26 Sep 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
बिपिन रावत (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत शुक्रवार को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। यह आखिरी बार है कि हैंडओवर समारोह हो रहा है, क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के स्थापना की घोषणा की थी। चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) में सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख शामिल हैं और इसके सबसे वरिष्ठ सदस्य को अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वायु सेना प्रमुख सीओएससी के प्रमुख का प्रभार शुक्रवार को सेना प्रमुख को सौंपेंगे। सेना प्रमुख 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख का पद संभाला था। एयर चीफ मार्शल धनोआ ने 29 मई को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से सीओएससी के अध्यक्ष का प्रभार हासिल किया था।
विज्ञापन