{"_id":"59f0622d4f1c1b8d698b79ad","slug":"army-chief-bipin-rawat-says-kashmir-issues-appointment-of-interlocutor-won-t-affect-our-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख बोले- वार्ताकार की नियुक्ति के बावजूद कश्मीर में जारी रहेगा ऑपरेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना प्रमुख बोले- वार्ताकार की नियुक्ति के बावजूद कश्मीर में जारी रहेगा ऑपरेशन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Oct 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
General Bipin Rawat
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि कश्मीर समस्या पर बात करने के लिए नियुक्त किए वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति का घाटी में चल रहे सैन्य ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के मामलों में कमी आई है और स्थिति बेहतर हो रही है।
विज्ञापन
पाक ने फिर अलापा पुराना राग, कहा- कश्मीर में हो जनमत संग्रह, नियुक्त हो एक दूत
विज्ञापन
कश्मीर समस्या से निपटने का सरकार का तरीका कारगर साबित हुआ है।’ एफआईसीसीआई के एक कार्यक्रम से इतर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बयान दिया।
विज्ञापन
मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति से घाटी में सैन्य ऑपरेशन पर कुछ असर पड़ेगा? उन्होंने कहा, ‘मेरा एक शब्द में जवाब नहीं है। बिल्कुल भी असर नहीं पड़ेगा।’
डोकलाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए सेना ने बनाई 'माउंटेन स्ट्राइक कोर'
गौरतलब है कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने नए वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को नियुक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि इंटेलीजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख दिनेश्वर को जम्मू-कश्मीर मामले में सभी समूहों से बातचीत करने की जिम्मेदारी दी गई है।