{"_id":"6820c5b12d3765fb6f0039a9","slug":"armed-forces-dgmo-briefing-pakistan-heavy-losses-india-shot-down-high-tech-aircrafts-pak-soldiers-killed-2025-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Armed Forces Briefing: पाकिस्तान को भारी नुकसान, कुछ हाईटेक लड़ाकू विमान मार गिराए; 40 सैनिक-100 आतंकी भी ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Armed Forces Briefing: पाकिस्तान को भारी नुकसान, कुछ हाईटेक लड़ाकू विमान मार गिराए; 40 सैनिक-100 आतंकी भी ढेर
Sun, 11 May 2025 09:14 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 11 May 2025 09:14 PM IST
सार
पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई दौरान 100 से अधिक दहशतगर्दों को मार गिराया। इस ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एलओसी पर भारी गोलाबारी का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। फायरिंग के दौरान पाकिस्तानी सेना के 35-40 सैनिक मारे गए। डीजीएमओ की प्रेस वार्ता के दौरान ये बात साफ हो गई कि पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई के दौरान भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
भारतीय सेना के डीजीएमओ ने मीडिया ब्रीफिंग में बताईं प्रमुख बातें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारत से टकराने के बाद पाकिस्तान कई मौके पर मुंह की खा चुका है। सेना के पराक्रम के सामने पड़ोसी देश को घुटने टेकने पड़े हैं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस बार भी बीते चार दिनों के टकराव में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आज सैन्य महानिदेशकों की प्रेस वार्ता में ये बात विस्तार से सामने आई। ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौते को लेकर बनी सहमति के मुद्दे पर हुई प्रेस वार्ता में DGMO ने बताया कि पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई के जवाब में भारत ने तगड़ा पलटवार किया। सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन्स के अलावा हाईटेक विमान भी मार गिराए। हालांकि, सभी विमान पाकिस्तानी सीमा में गिरने के कारण उनसे जुड़ी सूचना फिलहाल विस्तार से उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
डीजीएमओ की प्रेस वार्ता में सैन्य अधिकारी एडमिरल एके भारती
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीआईबी
पड़ोसी के 40 सैनिक और 100 आतंकी ढेर
डीजीएमओ ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम पांच बजे से सीजफायर का समझौता हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने भरोसा तोड़ा और संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। सीजफायर तोड़े जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के पांच जवान बलिदान हुए। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया तो पड़ोसी देश के 35-40 सैनिक भी मारे गए। भारतीय सैन्य अधिकारी एयरमार्शल एके भारती ने उन ठिकानों के बारे में भी जानकारी दी जिस पर भारतीय वायुसेना ने सटीक हमले किए।
ये भी पढ़ें- Armed Forces Briefing: हमारे सभी पायलट सुरक्षित, नौसेना के निशाने पर था कराची; प्रेस ब्रीफिंग की 10 बड़ी बातें

डीजीएमओ ले. जन. राजीव घई ने दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया, 100 से अधिक आतंकी ढेर
सेना के अधिकारयों ने तस्वीरों के साथ विस्तार से बताया कि स्ट्राइक से पहले के हालात कैसे थे और सेना की कार्रवाई के बाद का मंजर कैसा है। उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से कुछ आतंकी ठिकाने खाली हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सोच-विचार कर नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। कंधार विमान अपहरण में शामिल रऊफ अजहर जैसे हाई वैल्यू टारगेट यानी वांटेड कुख्यात आतंकी को भी खत्म कर दिया।
ये भी पढ़ें- Ceasefire LIVE: भारत का वार सांप के सिर पर, पीएम के इस निर्देश पर मिट्टी में मिलाए गए आतंकी, सूत्रों का दावा