फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arindam Bagchi clarified India stand on South China Sea dispute to settle peacefully

Arindam Bagchi: दक्षिण चीन सागर विवाद पर भारत ने साफ किया रुख, कहा- शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं मामला

Sat, 12 Aug 2023 01:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 12 Aug 2023 01:47 AM IST
सार

चीन और फिलीपींस के टकराव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत का हमेशा कहना रहा है कि मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने की आवश्यकता है। इस मुद्दे हमारा रुख साफ है कि दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
Arindam Bagchi clarified India stand on South China Sea dispute to settle peacefully
MEA spokesperson Arindam Bagchi - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

विस्तार

भारत ने एक बार फिर दक्षिण चीन सागर को लेकर टिप्पणी की है। भारत ने विवादों को सुलझाने के लिए शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है। बता दें, हाल ही में दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस और चीन का टकराव हो गया था, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। फिलीपींस का आरोप है कि चीनी तटरक्षक उसके जहाजों पर पानी की बौछारे करते हैं। दक्षिण चीन सागर में आवाजाही के दौरान चीन अवरुद्ध हमेशा अवरुद्ध पैदा करता है। फिलीपीनी तटरक्षकों (पीसीजी) ने चीनी कार्रवाई को गैरकानूनी बताया है।

विज्ञापन

चीन-फिलीपींस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने की कोशिश
चीन और फिलीपींस के टकराव पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत का हमेशा कहना रहा है कि मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने की आवश्यकता है। इस मुद्दे हमारा रुख साफ है कि दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए। नई दिल्ली ने विवादों को शांति से सुलझाने के प्रयासों और उसकी जरुरतों को रेखांकित किया है।

विज्ञापन

बागची का कहना है कि हम दोनों देशों से आग्रह करते है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करें। शांतिपूर्ण समाधान किया जाए। दोनों देशों को यह भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ऐसे विवाद बाद में न हों। चीन दक्षिण चीन सागर में अपनी प्रभुत्ता कायम करना चाहता है, जिस वजह से वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। फिलीपींस ही नहीं बल्कि, वियतनाम और ब्रुनेई सहित इस इलाके के कई देश चीन से परेशान हैं। उनके पास भी चीन के खिलाफ कई आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली में फंसे 600 सूडानी नागरिकों को मदद की उम्मीद
सूडान में इन दिनों गृहयुद्ध जारी है। 600 से अधिक सूडानी नई दिल्ली में फंसे हुए हैं, जिनकी अवधि लगातार बढ़ रही है। बागची ने कहा कि भारत उन्हें संभावित सहायता दे रहा है। कुछ महीने पहले सूडान में हिंसा भड़क गई थी, जिस वजह से वहां की हवाई सेवाएं निलंबित हैं। वहां हवाई संपर्क बहुत सीमित है। चिकित्सा और पढ़ाई के लिये भारत आए सूडानी नागरिक भारत वापस नहीं जा पाए। बागची ने कहा कि वे सूडानी दूतावास के संपर्क में हैं। हम जो भी सहायता दे सकते हैं, हम निश्चित रूप से देंगे। वर्तमान में 600 से 700 सूडानी नागरिक भारत में फंसे हुए हैं। नई दिल्ली उन्हें सहायता प्रदान कर रही है।



चीन में भारतीय पत्रकारों को रिपोर्टिंग करने देने की उम्मीद
भारत ने शुक्रवार को उम्मीद जताई है कि चीन ऐसी परिस्थितियों को सुनिश्चित करे, जिससे भारतीय पत्रकार चीन में रह सकें और रिपोर्टिंग कर सकें। बागची ने कहा कि मैं वीजा के मामलों में नहीं पड़ूंगा। आशा है कि चीन ऐसी परिस्थितियां सुनिश्चित करेगा जो हमारे पत्रकारों को वहां रहने और रिपोर्ट करने की अनुमति दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed