फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AR Chowdhury on Congress allegation of security lapses during Rahul Gandhis Bharat Jodo Yatra in jK

Congress: 'देश पहले ही दो प्रधानमंत्री खो चुका है...',राहुल की सुरक्षा में चूक पर खरगे ने जताई चिंता

Fri, 27 Jan 2023 06:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जम्मू Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Jan 2023 06:48 PM IST
सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, दिल्ली में दिल्ली के राज्यपाल और जम्मू में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है। 

विज्ञापन
AR Chowdhury on Congress allegation of security lapses during Rahul Gandhis Bharat Jodo Yatra in jK
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है। इस बीच, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, दिल्ली में दिल्ली के राज्यपाल और जम्मू में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है। आप समझ सकते हैं कि दोनों स्थानों पर एलजी किसके शब्दों का पलान करते हैं। मनोज सिन्हा श्रीनगर में हैं, उन्हें जवाब देना होगा। 

विज्ञापन


चौधरी ने कहा,  जब राहुल गांधी दिल्ली में टहल रहे थे, मैं उनके साथ था। यह यहां भी हुआ। दिल्ली पुलिस ने भगदड़ की पूर्व नियोजित योजना बनाई थी। हमने उनसे राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बार-बार आग्रह किया।
विज्ञापन


बनिहाल में रुकी भारत जोड़ो यात्रा
फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में रोक दी गई है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा को घाटी जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही है। राहुल गांधी यात्रा को छोड़कर खन्नाबल अनंतनाग को रवाना हो गए हैं। यात्रा को छोड़कर अनंतनाग पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, दुर्भाग्य से भीड़ को नियंत्रित करने वाले पुलिस वाले नजर नहीं आए। मेरे आगे चलने से सुरक्षाकर्मी बहुत असहज थे इसलिए मुझे अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। उन्होंने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर प्रबंधन करे ताकि हम यात्रा कर सकें। मेरे सुरक्षाकर्मी जो सिफारिश कर रहे हैं, उसके खिलाफ जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। 

जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट में कहा कि प्रशासन भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा। सुरक्षा में चूक यूटी प्रशासन के अनुचित रवैये को दर्शाती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पुख्ता नहीं की जा रही है।

बनिहाल से आगे घाटी में प्रवेश करने पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी नहीं किए गए। राहुल गांधी को इस तरह कश्मीर में प्रवेश नहीं करवा सकते। सुरक्षा में चूक का मसला सामने आते ही राहुल गांधी यात्रा को बीच में ही छोड़कर खन्नाबल को निकल गए। इससे पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें भीड़ लगातार राहुल गांधी की तरफ बढ़ रही है। उन्हें सुरक्षाबल रोकने की नाकाम कोशिश करते दिख रहे हैं। 

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा के साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं है। यह एक गंभीर चूक है। राहुल गांधी और अन्य यात्री बिना किसी सुरक्षा के नहीं चल सकते। 


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने भी राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर चिंता जताई है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक चिंताजनक है... भारत पहले ही दो प्रधानमंत्री और कई नेताओं को खो चुका है और हम यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed