{"_id":"5ca94a34bdec2214173a35f4","slug":"april-7-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sun, 07 Apr 2019 06:24 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 07 Apr 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौजूद
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला इलाके में भीषण आग लगी है। नरेला के इंडस्ट्रियल इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें आग का विकराल रूप नजर आ रहा है।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
देवबंद में आज एक साथ गरजेंगे अखिलेश-मायावती और अजित सिंह, साधेंगे सियासी समीकरण
भाजपा के खिलाफ बने गठबंधन की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली चुनावी जनसभा आज यानी रविवार को होगी। सपा, बसपा और रालोद नेता एक मंच पर होंगे। तरकश में होंगे सियासी तीर और निशाने पर होगा चुनावी समीकरण। देवबंद में होने वाली गठबंधन यह रैली चुनावी रण का रुख तय करेगी।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
आज से जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सप्ताह में दो दिन आम वाहनों की आवाजाही बंद
रविवार सात अप्रैल से जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सप्ताह में दो दिन आम वाहनों की आवाजाही पर रोक का सरकारी फैसला अमल में आ जाएगा। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर पुलवामा के बाद बनिहाल में सेना के काफिले को निशाना बनाने की आतंकवादियों की कोशिश के बाद सरकार की तरफ से कड़ा निर्णय 31 मई तक के लिए लिया है।
पढ़ें पूरी खबर..
शत्रुघ्न सिन्हा को पूरे देश में घुमाएगी कांग्रेस, राहुल भी बिहार दौरे पर
भाजपा में प्रचार अभियान से भी अलग-थलग रहे शत्रुघ्र सिन्हा को कांग्रेस पूरे देश में घुमाएगी। प्रभारी शक्ति सिंह गोविल ने बताया कि अपने अलग अंदाज में प्रचार करने वाले सिन्हा के बिहार में अलग चाहने वाला क्लॉस है। सिर्फ बिहार कांग्रेस ही नहीं ये हमारे स्टार कैंपेनर के रूप में देश भी में घूमेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
क्या विराट आज करेंगे टीम में कोई बदलाव, दिल्ली के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
विराट कोहली की अगुआई में बैंगलोर की टीम जब रविवार को दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाहें सीजन की पहली जीत पर होगी। इंडियन टी-20 लीग सीजन 12 में लगातार पांच हार झेल चुकी बैंगलोर की टीम से ये उम्मीद नहीं थी। अगर टीम का प्रदर्शन इसी तरह रहा तो भगवान ही मालिक। वैसे भी बैंगलोर का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना पहले ही टूट गया है।
पढ़ें पूरी खबर..