फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   April 18 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 18 Apr 2019 06:25 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 18 Apr 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
April 18 big news all day long update on amarujala

लोकसभा चुनाव 2019: 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान आज

विज्ञापन


दिल्ली की सत्ता के महा-रण के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों सहित 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 लोकसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा। देशभर में 1.81 लाख मतदान केंद्रों में सुबह सात से शाम बजे के बीच वोट डाले जाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



आपात फंड नहीं मिलने पर 25 साल पुरानी जेट एयरवेज का संचालन ठप

25 साल पहले धूमधड़ाके के साथ शुरुआत करनी वाली जेट एयरवेज ने बुधवार रात को अपनी आखिरी उड़ान भरी। आर्थिक तंगी से जूझ रही एयरलाइन ने अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया। यह कदम बैंकों से आपात फंड नहीं मिलने के बाद उठाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..



लोकसभा चुनाव 2019: राहुल और सिंधिया आज बदायूं में करेंगे जनसभा को संबोधित

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को आंवला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सर्वराज सिंह के समर्थन में म्याऊं में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया बदायूं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सलीम शेरवानी के समर्थन में बिल्सी में जनसभा करेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर..


मुकेश अंबानी कर्ज चुकाने के लिए बेचेंगे कई कंपनियों में हिस्सेदारी

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को धन जुटाने के लिए अपनी कई कंपनियों में हिस्सेदारी बेचेंगे। इस दिशा में सबसे बड़ा करार सऊदी अरब की तेल उत्पादक कंपनी सऊदी अरामको के साथ हो रहा है, जबकि जापान की कंपनी के साथ ईथेन फर्म को लेकर सौदेबाजी चल रही है।

पढ़ें पूरी खबर..


आईटी ग्रिड्स मामले में आधार सर्वर में कोई सेंध नहीं : यूआईडीएआई

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बुधवार को कहा कि हाल के आईटी ग्रिड्स मामले में उसके सर्वरों में सेंध लगने का कोई सुबूत नहीं मिला है। हाल ही में एक निजी कंपनी आईटी ग्रिड्स (इंडिया) पर आरोप लगा था कि उसके पास आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 7.82 करोड़ लोगों का आधार डाटा है।

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed