फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   APPSC paper leak case, Arunachal Pradesh Public Service Commission office three officers suspended

APPSC Paper Leak: एपीपीएससी कार्यालय के तीन अधिकारी समेत पांच लोग निलंबित, सीबीआई कर रही मामले की जांच

Sun, 30 Oct 2022 12:32 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, अरुणाचल प्रदेश
एएनआई, अरुणाचल प्रदेश Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 30 Oct 2022 12:32 AM IST
सार

पेपर लीक मामले के संबंध में अन्य दो और अधिकारियों, संयुक्त सचिव नीमा तोंदरंग, निजी सहायक स्वरूप भट्टाचार्जी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
APPSC paper leak case, Arunachal Pradesh Public Service Commission office three officers suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के बहुचर्चित पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई के हाथ में है। अरुणाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध पर एजेंसी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शनिवार को अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के तीन अधिकारी उप सचिव बाटे कोयी, अवर सचिव जोरम नागू, निजी सचिव देबाशीष डे को अनुच्छेद 371H के प्रावधान के तहत निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


साथ ही पेपर लीक मामले के संबंध में दो और अधिकारियों,  संयुक्त सचिव नीमा तोंदरंग, निजी सहायक स्वरूप भट्टाचार्जी को निलंबित कर दिया गया है। एजेंसी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध पर अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के एक व्यक्ति और अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए आयोजित परीक्षा प्रश्न पत्र के कथित लीक से संबंधित मामले में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई इन अधिकारियों की लीक मामले में कथित संलिप्तता के चलते की गई है। अरुणाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एपीपीएससी) के सचिव डी वर्मा ने एक आदेश में इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश लागू होने तक राज्य की राजधानी ईटानगर से बाहर नहीं जाने का भी निर्देश दिया है।


आरोप है कि ये पांचों 26 और 27 अगस्त को हुई सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने में शामिल थे। यह मामला दो दिन बाद सामने आया था। निलंबित किए निलंबित लोगों में एपीपीएससी के एस्टेब्लिसमेंट विभाग के उप सचिव, संयुक्त सचिव और अवर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। निलंबन का आदेश राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ बीडी मिश्रा के निर्देश पर जारी किया गया है।

मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है और इसके अधिकारी ईटानगर पहुंच गए हैं। इससे पहले पुलिस ने एपीपीएससी के उप सचिव, सह-डिप्टी कंट्रोलर ऑफ परीक्षा ताकेत जेरंग के साथ नौ अन्य को गिरफ्तार किया था। एपीपीएससी के चेयरमैन निपो नबाम ने 14 अक्तूबर को मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed