{"_id":"613a494f8ebc3ea75b225fc2","slug":"appointment-banwarilal-purohit-appointed-as-governor-of-punjab-retd-lt-gen-gurmit-singh-appointed-as-governor-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: उत्तराखंड के राज्यपाल बनाए गए गुरमीत सिंह, बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब की जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नियुक्ति: उत्तराखंड के राज्यपाल बनाए गए गुरमीत सिंह, बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब की जिम्मेदारी
Fri, 10 Sep 2021 02:04 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:04 AM IST
सार
बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही कयासों का भी दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन
Gurmeet Singh
- फोटो : social media
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को पंजाब, उत्तराखंड और नागालैंड में राज्यपाल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
Lt. Gen. Gurmit Singh (Retd) appointed as Governor of Uttarakhand. Jagdish Mukhi, Governor of Assam has been given additional charge as Governor of Nagaland: Rashtrapati Bhawan
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 9, 2021
बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद सेना के पूर्व उपाध्यक्ष और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। चीन मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले अलंकृत लेफ्टिनेंट जनरल सिंह करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। सेना में मिलीटरी ऑपरेशन के अतिरिक्त महानिदेशक रहते हुए उन्होंने चीन से संबंधित सैन्य रणनीतिक मुद्दे को भी संभाला। सेना की सेवा के दौरान वह कई अहम विशेषज्ञ समूह का हिस्सा रहे। चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य राजनयिक वार्ता में उन्होंने सात बार हिस्सा लिया।
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को दिया था इस्तीफा
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के साथ ही इस बात पर चर्चा शुरू हो गई थी कि उत्तराखंड का अगला राज्यपाल कौन होगा।
बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। बीते 26 अगस्त को ही उन्होंने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। उनके इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। बताया गया कि भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव में उनका उपयोग कर सकती है।
गौरतलब है कि मौर्य का यूपी के आगरा क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रहा है। वह आगरा की महापौर रह चुकी हैं। 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। ऐसे में कयास हैं कि उन्हें विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।