{"_id":"650f0f8b38e640362002b0d3","slug":"anurag-thakur-says-women-s-representation-in-policymaking-now-set-to-increase-significantly-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति वंदन विधेयक: अनुराग ठाकुर बोले- नीति निर्माण में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नारी शक्ति वंदन विधेयक: अनुराग ठाकुर बोले- नीति निर्माण में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब उल्लेखनीय रूप से बढ़ेगा
Sat, 23 Sep 2023 09:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 23 Sep 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक के पारित होने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के अमल में आने के बाद से नीति निर्धारण में महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ने वाला है।
विज्ञापन
कोयंबटूर के पीएसजी कॉलेज के कला एवं विज्ञान विभाग में युवाओं के साथ बातचीत में उन्होंने महिलाओं से आगे आने, अपने सपनों का पीछा करने और चारों ओर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और 2047 तक भारत को एक विकसित देश की स्थिति तक ले जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र हकीकत में ऐतिहासिक रहा क्योंकि हम नए संसद भवन में पहुंचे और नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अवसर प्रदान करने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए गए हैं। इसके परिणाम साफ साफ नजर आ रहे हैं क्योंकि सेना, नौसेना और वायुसेना में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि चीन के अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों को वीजा देने से इन्कार करने के बाद उन्होंने एशियाई खेलों में न जाने का निर्णय लिया क्योंकि अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग है।