फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur criticizes Rahul Gandhi statement blaming Congress for violence in Northeast

Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- मीडिया में बने रहना ही राहुल गांधी की असली चिंता

Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
सार

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मणिपुर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की आलोचना की पूर्वोत्तर में हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Anurag Thakur criticizes Rahul Gandhi statement blaming Congress for violence in Northeast
अनुराग ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मणिपुर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की आलोचना की पूर्वोत्तर में हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, कांग्रेस राज में बंद और बम धमाके पूर्वोत्तर की पहचान थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस की लुक ईस्ट पॉलिसी को पीएम मोदी ने एक्ट ईस्ट पॉलिसी में बदला।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया, राहुल गांधी सत्ता के लिए बिन पानी के मछली जैसा तड़प रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मणिपुर और महिलाएं नहीं बल्कि मीडिया की सुर्खियों में बने रहना ही राहुल गांधी की असली चिंता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए कहा था कि पूर्वोत्तर उनके लिए जिगर का टुकड़ा है। उन्होंने बेहद लंबे समय तक उस क्षेत्र में समय बिताया है। पीएम मोदी ने मणिपुर में हो रही हिंसा पर चिंता और दुख व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा है की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और आगे भी लगातार होगी। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, 60 वर्षों में कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्री जितनी बार नॉर्थ ईस्ट नहीं गए, उससे ज्यादा बार अकेले पीएम मोदी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में नफरत के बीज बोने वाला गांधी परिवार
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, मणिपुर में अगर किसी ने नफरत के बीज बोए हैं तो वह राहुल गांधी और उनका परिवार है। पूर्वोत्तर में दिखने वाली नफरत और किसी की नहीं बल्कि नेहरू गांधी परिवार की देन है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया, राहुल गांधी जी देश को जवाब दीजिए।

देश का कोई भी टुकड़ा चला जाए कांग्रेस को फर्क नहीं पड़ता
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 1962 में नेहरू जी ने असम को टाटा बाय बाय बोल दिया था। देश का कोई भी टुकड़ा चला जाए कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। आप हिंदी चीनी भाई भाई करते रहे और अक्साई चीन का टुकड़ा चला गया आपको फर्क नहीं पड़ा। आज भी आप राजीव गांधी फाउंडेशन में उसी चीन से पैसे लेते हैं।

1966 में मिजोरम में हजारों लोगों की हत्या किसने की?
उन्होंने सवाल किया, 1966 में मिजोरम में किसने बम गिरवाकर हजारों लोगों की हत्या कराई थी? क्या राहुल गांधी जवाब देंगे? 1997 में 1 वर्ष तक मणिपुर जल रहा था किसकी सरकार थी?


भारत माता का सपूत मां की हत्या की बात बोल सकता है?
ठाकुर ने कहा, क्या कोई भारत माता का सपूत अपने मां के टुकड़े-टुकड़े की बात सुन सकता है? भारत माता के हत्या की बात बोल सकता है? यह सिर्फ टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाले ही कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed