फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag thakur Attacked Nitish Kumar on death of BJP Leader While protesting in patna

Bihar: ‘नीतीश ने लोकतंत्र को बूटों तले रौंद दिया’ BJP नेता की मौत पर अनुराग ठाकुर बोले- जनता माफ नहीं करेगी

Thu, 13 Jul 2023 11:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:55 PM IST
सार

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार के जंगलराज के खिलाफ भाजपा नेता शांति से पटना में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय सिंह की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Anurag thakur Attacked Nitish Kumar on death of BJP Leader While protesting in patna
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ट्विटर/अनुराग ठाकुर

विस्तार

बिहार में विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में हुई भाजपा नेता की मौत पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता बिहार सरकार के खिलाफ हमलावर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मामले में बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने बिहार में लोकतंत्र को अपने बूटों तले रौंद दिया है।  

विज्ञापन

सरकार के कहने पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई हुई
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार के जंगलराज के खिलाफ भाजपा नेता शांति से पटना में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय सिंह की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने लोकतंत्र को बूटों तले रौंद दिया है। नीतीश सरकार के कहने पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई हुई है। ऐसी कार्रवाई लोकतंत्र में माफी के लायक नहीं है। बिहार की जनता इसे नहीं भूलेगी। बिहार की जनता आपको इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी। 

विज्ञापन

अब जानिए, क्या है पूरा मामला
गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने की मांग के लिए विधानसभा तक मार्च कर रहे थे। इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर तैनात पुलिस ने भाजपा नेताओं को प्रदर्शन खत्म कर पीछे हटने के लिए कहा। लेकिन, भाजपा नेताओं ने पुलिस की बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान विजय सिंह की मौत हो गई। जबकि, कई भाजपा नेता घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को काला दिवस मनाएगी भाजपा
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा शुक्रवार को काला दिवस मनाएगी। 15 जुलाई को पूरे राज्य में हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार इस हत्या के जिम्मेदार हैं। नीतीश जब से ममता दीदी के साथ आए हैं, तब से ऐसा हो रहा है। आज एक बार फिर जंगलराज बिहार में वापस लौट आया है। लालू यादव ने इस जंगलराज की शुरुआत की थी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed