फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anupam kher said that his twitter account is being hacked

अनुपम खेर, राम माधव, स्वप्न दासगुप्ता का ट्विटर अकाउंट हैक, लिखा- आई लव पाकिस्तान

Tue, 06 Feb 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Anupam kher said that his twitter account is being hacked
अनुपम खेर - फोटो : SELF

IIFT के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी है। उन्होंने बताया कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसके बारे में मुझे भारत के अपने कुछ दोस्तों से पता चला है। मैं अभी लॉस एंजेलिस में हूं। ट्विटर से मेरी बात हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैकर्स ने खुद को तुर्की का बताया है। अपने पहले ट्विट में उन्होंने लिखा है कि आपका अकाउंट तुर्की स्थित साइबर आर्मी आइदिस तिम द्वारा हैक कर लिया गया है। आपका सारा जरूरी डाटा कैप्चर कर लिया गया है।

विज्ञापन


हैकर्स ने अनुपम खेर के ट्विटर हैंडल को AnupamPKher से बदलकर AnupamPKherTC  कर दिया था। जिसकी वजह से इसमें वेरिफाइड अकाउंट का नीला टिक दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि बाद में एक्टर के अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया। एक्टर के बाद भाजपा के महासचिव राम माधव और राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन


जिस हैकर ने अनुपम खेर के अकाउंट को हैक किया था उसने ही स्वप्न दासगुप्ता जोकि  राज्यसभा के मनोनित सांसद हैं, उनका अकाउंट भी हैक किया है। जिसमें  हैकर ने लिखा- आई लव पाकिस्तान। बता दें कि अनुपम के ट्विटर पर 12 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वह इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें लोगों के साथ ट्विटर पर बात करते हुए और अपने विचार सामने रखते हुए देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed