फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anuj Sharma appointed as new Police Commissoner of Kolkata

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुज शर्मा ने संभाला कोलकाता पुलिस आयुक्त का पद

Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 19 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Anuj Sharma appointed as new Police Commissoner of Kolkata
अनुज शर्मा - फोटो : social media

कोलकाता राज्य पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुज शर्मा ने मंगलवार को कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। राज्य सचिवालय नवान्न की ओर से जारी एक अधिसूचना में उनके नाम का ऐलान किया गया। इससे पहले आयुक्त रहे राजीव कुमार के तबादले का एलान सोमवार को ही कर दिया गया था, लेकिन उनके उत्तराधिकारी के नाम की जानकारी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में सीबीआई की पूछताछ और इस मुद्दे पर हुए विवादों के चलते सुर्खियों में रहे पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने अपने पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया था। उनको मई, 2016 में पुलिस आयुक्त बनाया गया था। इसलिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनावों से पहले उनका तबादला अनिवार्य था। राजीव कुमार को खुफिया विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा व कांग्रेस ने राजीव कुमार पर पार्टी के नेताओं के फोन टैप करने का आरोप लगाया था। इसी वजह से विधानसभा चुनावों के दौरान ही चुनाव आयोग के निर्देश पर उनको पद से हटा दिया गया था। तब उनकी जगह सोमेन मित्र को पुलिस आयुक्त बनाया गया था। लेकिन चुनावों में जीत कर दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजीव को उनके पद पर बहाल कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed