फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antilia Case : NIA investigating the aspect of fake encounter, sachin waze in mukesh ambani security breach case

एंटीलिया केस : वाजे ने बनाई थी 'फर्जी मुठभेड़' की योजना, मामले को दे सकता था नया मोड़

Wed, 14 Apr 2021 06:07 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 14 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Antilia Case : NIA investigating the aspect of fake encounter, sachin waze in mukesh ambani security breach case
सचिन वाजे - फोटो : PTI

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी कार मिलने के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रह है संदेह और भी गहरे होते जा रहे हैं। इस मामले में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे पहले ही घेरे में है। अब एक और नया खुलासा हो रहा है। दरअसल, जांच कर रहे जांचकर्ताओं को संदेह है कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने दो लोगों को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराने की योजना बनाई थी, ताकि एंटीलिया मामले से उन्हें जोड़ा जा सके। 

विज्ञापन

बुधवार को सूत्रों ने बताया कि इस तरीके से 'मुठभेड़ विशेषज्ञ' वाजे मामले को सुलझाने का दावा करना चाहता था, लेकिन उसकी यह योजना धरी रह गई। सूत्रों ने कहा कि मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को ठाणे में वाजे के घर की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति का पासपोर्ट बरामद हुआ था, जिसकी पहचान नहीं बताई गई है। उन्होंने कहा कि पहले शुरुआत में मारूति ईको वाहन में 'फर्जी मुठभेड़' को अंजाम देने योजना बनाई गई, जो पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर से चोरी हो गई थी।
विज्ञापन


मामला सुलझाकर तारीफ पाना चाहता था वाजे
सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी को संदेह है कि दो लोगों को मारकर वाजे विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले को सुलझाने का दावा करना और तारीफ पाना चाहता था, लेकिन यह योजना अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। एनआईए ने इससे पहले कहा था कि वाजे 'कुछ बड़ा' करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि एजेंसी 'फर्जी मुठभेड़' थ्योरी की जांच कर रही है। गौरतलब है कि 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के बाहर एक एसयूवी मिली थी, जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। उस एसयूवी के मालिक बताए गए कारोबारी मनसुख हिरन का पांच मार्च को ठाणे में एक नहर से शव मिलने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया था। इसके बाद 13 मार्च को एनआईए ने वाजे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed