{"_id":"6070ad0b8ebc3ec39d6145bd","slug":"antilia-case-cbi-questioned-mumbais-bar-owner-in-the-case-against-anil-deshmukh","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ वसूली: अनिल देशमुख मामले में सीबीआई ने मुंबई के बार मालिक से की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
100 करोड़ वसूली: अनिल देशमुख मामले में सीबीआई ने मुंबई के बार मालिक से की पूछताछ
Sat, 10 Apr 2021 01:41 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:41 AM IST
सार
- अनिल देशमुख के खिलाफ आरंभिक जांच कर रही सीबीआई की एक टीम ने बार के मालिक महेश शेट्टी का बयान दर्ज किया
- निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे से इस साल तीन मार्च को कथित तौर पर मुलाकात की थी
विज्ञापन
cbi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में शहर के एक बार के मालिक का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, देशमुख के खिलाफ आरंभिक जांच कर रही सीबीआई की एक टीम ने बार के मालिक महेश शेट्टी का बयान दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक शेट्टी ‘लव बर्ड’ आर्केस्ट्रा बार के मालिक हैं और उन्होंने निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे से इस साल तीन मार्च को कथित तौर पर मुलाकात की थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सीबीआई की टीम ने शेट्टी से मुलाकात करने का मकसद पूछा। भयंदर इलाके में एक साप्ताहिक पत्रिका के पत्रकार की हत्या के मामले में शेट्टी को 2015 में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मामले में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने वाजे का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन