{"_id":"63ef4ceb6e76cc23550cfb6f","slug":"antilia-bomb-scare-businessman-murder-case-dismissed-cop-sunil-mane-seeks-pardon-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Antilia bomb case: बर्खास्त सिपाही सुनील माने ने मांगी माफी, दो साल पहले एनआईए ने किया था गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Antilia bomb case: बर्खास्त सिपाही सुनील माने ने मांगी माफी, दो साल पहले एनआईए ने किया था गिरफ्तार
Fri, 17 Feb 2023 03:16 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 17 Feb 2023 03:16 PM IST
सार
माने को अप्रैल 2021 में गिरफ्तार किया गया था और अभी वह न्यायिक हिरासत में है। माने ने गुरुवार को कोर्ट में माफीनामा दिया। विशेष एनआईए न्यायाधीश एएम पाटिल ने इसे शुक्रवार को रिकॉर्ड में लिया, जिसके बाद उन्होंने अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा।
विज्ञापन
Antilia bomb case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के बाहर विस्फोटकों से लदी एसयूवी की बरामदगी और उसके बाद कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में पूर्व पुलिसकर्मी सुनील माने ने यहां एक विशेष अदालत में अर्जी दायर कर माफी मांगी है। .
अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को माने की याचिका पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। माने को अप्रैल 2021 में गिरफ्तार किया गया था और अभी वह न्यायिक हिरासत में है। माने ने गुरुवार को कोर्ट में माफीनामा दिया। विशेष एनआईए न्यायाधीश एएम पाटिल ने इसे शुक्रवार को रिकॉर्ड में लिया, जिसके बाद उन्होंने अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा।
एनआईए के अनुसार, माने ठाणे के एक व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या की साजिश का हिस्सा था। बताया जाता है कि 25 फरवरी, 2021 को मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के पास खड़ी विस्फोटकों से भरे वाहन का मालिक भी हिरन था। बाद में उसी साल पांच मार्च को ठाणे के एक नाले में संदिग्ध हालत में उसकी लाश भी मिली थी।