{"_id":"6120c9d19d629069b605b0a6","slug":"another-setback-tripura-congress-president-pijash-kanti-resigns-said-i-am-leaving-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और झटका: त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति ने दिया इस्तीफा, बोले- राजनीति छोड़ रहा हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक और झटका: त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति ने दिया इस्तीफा, बोले- राजनीति छोड़ रहा हूं
Sat, 21 Aug 2021 03:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Aug 2021 03:09 PM IST
सार
त्रिपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां पर पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष का पद संभाल रहे पीयूष कांति बिश्वास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजनीति से भी सन्यास की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
Pijush Kanti Biswas
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
त्रिपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां पर पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे पीयूष कांति बिश्वास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है।
With sincere gratitude I thank all Congress Leaders, supporters for your cooperation during my tenure as TPCC President (acting). Today I have resigned from the post of President and retired from politics as well. My sincere gratitude towards Hon’ble CP Smt. Sonia Gandhiji.
— Pijush Kanti Biswas (@sradvbiswas) August 21, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे लिए पद से इस्तीफा देना बहुत ही पीड़ादायक है। मैं सोनिया गांधी का शुक्रगुजार हूं, जो उन्होंने मुझे यह मौका दिया था। अब मैं राजनीति से विदा ले रहा हूं और मैं खुश हूं कि मैं अपने पुराने काम में वापस लौट रहा हूं। बता दें हाल ही में कांग्रेस की महिला विंग की अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे के तुरंत बाद टीएमसी की सदस्यता ले ली थी।
त्रिपुरा में दीदी करना चाहती हैं खेला
इन दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी त्रिपुरा में बहुत दिलचस्पी दिखा रहीं हैं। उनका दावा है कि त्रिपुरा के कई बड़े नेता टीएमसी के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में टीएमसी की जीत की भी घोषणा कर दी है।