{"_id":"6a5a636a310f78029a0c773c","slug":"another-mh-60r-seahawk-helicopter-delivered-to-indian-navy-us-embassy-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MH-60R Seahawk: भारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर, जल्द दो और चॉपर मिलेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MH-60R Seahawk: भारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर, जल्द दो और चॉपर मिलेंगे
Fri, 17 Jul 2026 10:55 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय नौसेना को एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर मिल गया है। यह हेलिकॉप्टर पिछले सप्ताह कोच्चि पहुंचा। दूतावास ने कहा कि इस सप्ताह दो और हेलिकॉप्टर भारत पहुंचने वाले हैं, जो भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के लगातार मजबूत होने का संकेत है।
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक नौसैनिक हेलिकॉप्टर भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और अन्य अभियानों की क्षमता को और मजबूत करेगा। भारत ने फरवरी 2020 में अमेरिका के साथ 24 एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर खरीदने का समझौता किया था।
विज्ञापन
यह ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर का समुद्री संस्करण है, जिसे हर मौसम में काम करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें आधुनिक एवियोनिक्स और उन्नत सेंसर लगे हैं, जिससे यह कई तरह के नौसैनिक अभियानों को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
2021 में मिले थे तीन हेलिकॉप्टर
भारत को पहले तीन एमएच-60आर हेलिकॉप्टर 2021 में मिले थे। इसके अलावा नवंबर 2025 में रक्षा मंत्रालय ने इस हेलिकॉप्टर बेड़े के रखरखाव और पांच साल तक आवश्यक सहायता के लिए अमेरिका के साथ करीब 7,995 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता अमेरिका के फॉरेन मिलिट्री सेल्स (एफएमएस) कार्यक्रम के तहत हुआ था।