फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Another account holder of PMC bank died on the verge of closure due to scams

पीएमसी बैंक घोटालाः 9वें खाताधारक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Fri, 06 Dec 2019 11:30 PM IST
Trainee Trainee बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 06 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Another account holder of PMC bank died on the verge of closure due to scams
पीएमसी बैंक - फोटो : PTI
घोटालों के कारण बंदी के कगार पर पहुंच गए पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) के एक और खाताधारक की यहां मुलुंद के बाहरी इलाके में अपने निवास पर मौत हो गई।
विज्ञापन


71 वर्षीय प्रताप जियान्दानी के रिश्तेदारों ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार दोपहर को घर पर ही दिल का दौरा पड़ा था। प्रताप के एक रिश्तेदार मुकेश छंदीरमानी का कहना है कि वह बैंक से पैसा निकालने पर लगी रोक के बाद से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन


हालांकि मुकेश ने प्रताप की मौत को सामान्य बताते हुए इसका घोटाले से कोई संबंध नहीं होने की बात कही है। प्रताप के बेटे के स्पेन से लौटने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि पीएमसी बैंक से अपना पैसा निकालने की सीमा तय होने के बाद से पिछले कुछ महीने में यह 9वें खाताधारक की मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली थी। सितंबर में बैंक में 4355 करोड़ रुपये का घोटाला पकड़ में आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने खातों से अधिक पैसा निकालने पर रोक लगा दी थी। बैंक के करीब 16 लाख खाताधारक हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed