AAP सांसदों के इस्तीफे पर सियासत: अन्ना हजारे ने की आलोचना, कहा- स्वार्थ के लिए राजनीतिक दल बदलना उचित नहीं
आम आदमी पार्टी के सात सांसदों की तरफ से भाजपा में शामिल होने की घोषणा के बाद से देश में सियासत गरमा गई है। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने इसकी आलोचना की है। इधर, भाजपा ने सभी सांसदों का स्वागत है, जबकि कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - अराजकता बनाम उत्कृष्टता: जादवपुर विश्वविद्यालय को लेकर PM की टिप्पणी से मचा हंगामा, शिक्षक संघ ने साधा निशाना
'अपने स्वार्थ के लिए राजनीतिक दल बदलना उचित नहीं'
अन्ना हजारे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होना सही नहीं है... अपने स्वार्थ के लिए राजनीतिक दल बदलना उचित नहीं है। हमारे संविधान में इसका कोई उल्लेख नहीं है। हमारा संविधान सर्वोपरि है। हमारा देश संविधान के आधार पर ही चलता है।
#WATCH | Ahilyanagar, Maharashtra: On Raghav Chadha, along with 2/3 AAP Rajya Sabha MPs joining BJP, Social Activist Anna Hazare says, "Leaving one party and joining another party is not right... Changing political parties for our selfish needs is not the right thing. This is not… pic.twitter.com/BhJfjfx70h
— ANI (@ANI) April 25, 2026
भाजपा ने किया स्वागत, कहा- बढ़ते विश्वास का प्रतीक
भाजपा नेताओं ने इस इस्तीफे का पुरजोर स्वागत करते हुए इसे पार्टी के नेतृत्व और नीतियों में बढ़ते विश्वास के रूप में प्रस्तुत किया है। भाजपा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह कदम एक व्यापक प्रवृत्ति को दर्शाता है, जहां राजनीतिक नेता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के शासन मॉडल को दिया। सरावगी ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री के कार्यों और भाजपा की नीतियों में विश्वास रखते हैं, वे अब पार्टी की ओर देख रहे हैं। अन्य पार्टियों के अच्छे लोग भाजपा में विश्वास विकसित कर रहे हैं और शामिल होने के इच्छुक हैं।
आप अपने सिद्धांतों से भटक गई है- भाजपा
वरिष्ठ भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने आप पर उसके संस्थापक सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल ने कभी गरीबों और शोषितों की पार्टी बताया था, वह अब सब कुछ भूल चुकी है, और इसी कारण लोग भी उन्हें भूल रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आप पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पार्टी अब 'आम आदमी पार्टी' नहीं, बल्कि 'अकेले अरविंद की पार्टी' बन गई है। उन्होंने कहा कि केवल अरविंद केजरीवाल और उनके कुछ अनुयायी ही सुरक्षित रहेंगे। जो लोग राजनीति में बदलाव लाने का वादा करके आए थे, वे खुद बदल गए। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अन्ना हजारे का हाथ पकड़कर आए थे, वे अब लालू यादव से जुड़ गए हैं। जो वीआईपी संस्कृति से दूर रहने की बात करते थे, वे शीश महल (महंगे आवास) में बदल गए।
यह भी पढ़ें - Gen Naravane: जरनल नरवणे बोले- सरकार को सेना पर पूरा भरोसा, फौज को ऑपरेशन के दौरान दी जाती है पूरी छूट
'आप के आंतरिक मुद्दे और भविष्य की ओर संकेत'
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जिस तरह से राघव चड्ढा के साथ व्यवहार किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को निभाते हुए एक विश्वसनीय सलाहकार और रणनीतिकार के रूप में कार्य कर रहे थे। परंतु, अरविंद केजरीवाल ने अपने वफादार नेताओं की उपेक्षा की, और अब उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।
कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल से पूछा सवाल
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने तो यहां तक कह दिया कि वह दिन दूर नहीं जब अरविंद केजरीवाल स्वयं आम आदमी पार्टी के साथ भाजपा में विलीन हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें अरविंद केजरीवाल की एक बात समझ नहीं आती कि जब स्वाति मालीवाल और राघव चड्ढा खुले तौर पर उनका विरोध कर रहे थे, तो उन्होंने उन्हें पार्टी से निलंबित या निष्कासित क्यों नहीं किया? वे अभी भी पार्टी में क्यों रखे गए थे?
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.