फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Animal trafficking in Bengal: Trinamool leaders brother keeps evading CBI, look out notice has been issued

बंगाल में पशु तस्करी : सीबीआई से बचता फिर रहा तृणमूल नेता का भाई, जारी हो चुका है लुक आउट नोटिस

Thu, 11 Mar 2021 07:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Animal trafficking in Bengal: Trinamool leaders brother keeps evading CBI, look out notice has been issued
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता विनय मिश्रा के भाई ने सीमा-पार पशु तस्करी मामले में दूसरी बार सीबीआई के नोटिस को स्वीकार नहीं किया, जिसे इस मामले के संबंध में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा गया था। एजेंसी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि विनय मिश्रा के भाई विकास को मंगलवार को निजाम पैलेस में सीबीआई अधिकारियों के समक्ष तलब किया गया था। उन्होंने कहा, 'वह सीबीआई के नोटिस से बच रहा है।'

विज्ञापन


सीबीआई पहले ही मिश्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। इससे पहले, जांच में शामिल नहीं होने के चलते एजेंसी ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सूत्रों ने कहा कि फरार रहने और सीबीआई अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं होने के कारण मिश्रा के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। 
विज्ञापन


सीबीआई ने मारे थे दिसंबर में छापे, बीएसएफ कमांडर जेल में
सीबीआई ने 31 दिसंबर 2020 को तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता के शहर स्थित परिसरों पर छापेमारी की थी। भारत-बांग्लादेश सीमा पर कथित पशु तस्करी मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने 23 सितंबर 2020 को पशु तस्कर इनामुल हक के साथ ही बीएसएफ के एक कमांडर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने 17 नवंबर 2020 को बीएसएफ के कमांडर को गिरफ्तार किया था जोकि वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में है। सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल में आसनसोल की एक अदालत में आरोपपत्र दायर कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed