Animal Ambulance: पशुओं के लिए मोबाइल वैन सेवा की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बताई ये बात
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने दुनिया को वैक्सीन उपलब्ध कराने का बड़ा कार्य किया है। अब उसी तरह पशुओं को भी विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि लोगों के लिए एंबुलेंस सेवा दुनिया के हर देशों में है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए पशुओं के इलाज के लिए भी मोबाइल वैन के माध्यम से सेवा शुरू की थी। इससे गुजरात के पशुधन को स्वस्थ रखने में बड़ी मदद मिली है। अब यह सुविधा पूरे देश में उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने दुनिया को वैक्सीन उपलब्ध कराने का बड़ा कार्य किया है। अब उसी तरह पशुओं को भी विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे पशुधन को बचाने और कृषकों को आर्थिक नुकसान से बचाने में मदद मिल रही है।
उन्होंने कहा कि अब तक पशुधन विभाग कृषि मंत्रालय के अधीन आता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने पशुधन को अलग मंत्रालय का दर्जा देकर पशुओं के लिए ज्यादा केंद्रित नीतियां बनाने में मदद मिली हैं। उन्होंने कहा कि इससे कृषकों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आर्थिक तरक्की की राह विकसित हुई है।