फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Wife beheaded after killing husband then reached police station To Confess Police engaged in investigation

आंध्र प्रदेश: पत्नी ने पति की हत्या कर सिर काटा, फिर पहुंच गई थाने, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Jan 2022 04:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूपति (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूपति (आंध्र प्रदेश) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Jan 2022 04:54 PM IST
सार

रेनीगुंटा थाना की निरीक्षक अंजु यादव ने बताया कि महिला ने गुरुवार सुबह घर में पति को सब्जी काटने वाले चाकू से मारा और फिर उसका सिर काट दिया। इसके बाद उसने थाने में आकर अपने अपराध को कबूल भी कर लिया।

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Wife beheaded after killing husband then reached police station To Confess Police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेनीगुंटा में 50 साल की एक महिला ने अपने 53 साल पति का कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने अपने पति का सिर भी काट डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। दंपति का 20 वर्षीय बेटा कथित तौर पर विक्षिप्त है।

विज्ञापन


रेनीगुंटा थाना की निरीक्षक अंजु यादव ने बताया कि महिला ने गुरुवार सुबह घर में पति को सब्जी काटने वाले चाकू से मारा और फिर उसका सिर काट दिया। इसके बाद उसने थाने में आकर अपने अपराध को कबूल भी कर लिया। यादव ने बताया कि पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो कटे हुए सिर को खून से लथपथ पाया। अधिकारी ने कहा कि महिला गृहिणी है। उसका पति प्लास्टिक बॉक्स निर्माण इकाई चलाता था।
विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल अगस्त में भी आंध्र प्रदेश से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। यहां एक महिला पर आरोप लगा था कि उसने कथित तौर से अपने पति की हत्या की है। घटना गुंटूर जिले के तादिकोंडा गांव की थी। उस वक्त बताया गया था कि इस हत्याकांड के बारे में शुरू में महिला ने घर वालों को बरगलाने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में महिला की चालाकी का भंडाफोड़ हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed