फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Police arrested 4 accused who killed engineer due to extramarital affair

Andhra Pradesh: इंजीनियर की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, अवैध संबंधों के कारण ली जान

Sat, 08 Apr 2023 04:29 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 08 Apr 2023 04:29 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, नागाराजू के परिवार को पता चला गया था कि पुरुषोत्तम के रिपुंजय की पत्नी के साथ अवैध संबंध है। रिपुंजय पुरुषोत्तम की हत्या करने वाला है, इसलिए परिवार ने पुरुषोत्तम को बेंगलुरु भेज दिया था। यहां नागाराजू मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश कर रहा था। पुरुषोत्तम को न पाते हुए आरोपियों ने नागाराजू को मारने का प्लान किया।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Police arrested 4 accused who killed engineer due to extramarital affair
आंध्र प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने इंजीनियर के हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक फरार युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या पहले से ही प्लान्ड थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी चित्तूर जिले के अनूपल्ले गांव में शिव मंदिर के पास छिपे थे। पुलिस ने गुरुवार शाम धावा बोलकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि मंदिर के पास ने टीम ने बट्टे रिपुंजय, पेटा गोपीनाथ रेड्डी, अप्पना रमेश और अप्पना कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक अन्य आरोपी चाणिक्य प्रताप अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि हत्या पहले से प्लान्ड थी। इंजीनियर नागराजू की आरोपियों ने पहले तो हत्या की फिर उसे कार की अगली सीट पर बैठाकर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। नागराजू के भाई पुरुषोत्तम का रिपुंजय की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जो हत्या का मुख्य कारण था। एक अप्रैल को तिरुपति जिले के चंद्रगिरी और आरपी पुरम के बीच नागाराजू की हत्या हुई थी। सड़क पर कार में आग लगी देख राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी।

विज्ञापन

ऐसे की हत्या
पुलिस के अनुसार, नागाराजू के परिवार को पता चला गया था कि पुरुषोत्तम के रिपुंजय की पत्नी के साथ अवैध संबंध है। रिपुंजय पुरुषोत्तम की हत्या करने वाला है, इसलिए परिवार ने पुरुषोत्तम को बेंगलुरु भेज दिया था। यहां नागाराजू मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश कर रहा था। पुरुषोत्तम को न पाते हुए आरोपियों ने नागाराजू को मारने का प्लान किया। उन्होंने उसे नशे में धुत करवा दिया और बाद में हत्या कर गाड़ी में आग लगा दी। दुर्घटना दिखाने के लिए उन्होंने कार नदी में लुढ़कने की कोशिश भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दोस्त थे दोनों 
पुलिस ने कहा था कि रिपुंजय और पुरुषोत्तम मूल रूप से अच्छे दोस्त थे। लेकिन संबंधों ने उनकी दोस्ती टूट गई। हाल में रिपुंजय ने पुरुषोत्तम के खेत में अवैध बिजली कनेक्शन की शिकायत की थी। इसके बाद बिजली विभाग ने 25,000 का जुर्माना वसूला। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed