फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh people all set to defeat Jagan Mohan Reddy says Chandrababu Naidu Election Updates in Hindi

Election Updates: चंद्रबाबू नायडू बोले- आंध्र प्रदेश के लोग YSRCP और जगन को हराने के लिए तैयार

Fri, 29 Mar 2024 03:14 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 29 Mar 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh people all set to defeat Jagan Mohan Reddy says Chandrababu Naidu Election Updates in Hindi
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को एक चुनावी जनसभी में सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में लोग आगामी चुनावों में वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन रेड्डी को हराने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने लोगों से राज्य की प्रगति के लिए टीडीपी, भाजपा और जनसेना के एनडीए गठबंधन का समर्थन करने की अपील की। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के लिए चुनाव होंगे। टीडीपी अध्यक्ष ने गुरुवार को अनंतपुर जिले में तीन जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी का अहंकार 13 मई को होने वाले चुनाव के बाद टूट जाएगा। नायडू ने एनडीए गठबंधन के सत्ता में आने पर पांच साल के भीतर युवाओं के लिए 20 लाख नौकरियां सृजित करने और नौकरी न मिलने तक 3,000 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया।

विज्ञापन

भाजपा के लिए राहुल वरदान की तरह: ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा के लिए वरदान की तरह हैं। क्योंकि भगवा पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में उनका योगदान बहुत बड़ा है। एक मीडिया हाउस के शिखर सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि उनके मन में राहुल गांधी के लिए बहुत सम्मान है। वह एक बड़े नेता हैं। ठाकुर ने कहा, वह भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में उतनी ही ऊर्जा खर्च करते हैं जितनी हम करते हैं। गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए ठाकुर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कांग्रेस नेता विदेशी स्थानों की यात्रा करने के बजाय देश का दौरा कर रहे हैं।

राहुल गांधी को उनकी पार्टी में ही बर्दाश्त नहीं किया जा रहा
केंद्रीय मंत्री ने कहा, चूंकि अब उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूरी हो चुकी है। आप कल्पना कर सकते हैं कि वे क्या खोने जा रहे हैं। ठाकुर ने आश्चर्य जताया कि जब उनकी अपनी पार्टी उन्हें बर्दाश्त करने में असमर्थ है, तो दूसरे लोग गांधी को क्यों बर्दाश्त करेंगे। ठाकुर ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश आंबेडकर ने राउत पर लगाया छुरा घोंपने का आरोप
वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने ‘एकला चलो’ की राह चुनने के बाद शिवसेना पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बृहस्पतिवार को महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के साथ सीट बंटवारे पर जारी बातचीत के बीच संजय राउत पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया है। आंबेडकर ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आंबेडकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, संजय, कितना झूठ बोलेंगे? अगर आपके और हमारे विचार एक हैं तो हमें एमवीए की बैठक में क्यों नहीं बुलाया गया? आप वीबीए के किसी भी प्रतिनिधि को आमंत्रित किए बिना बैठकें क्यों कर रहे हैं? आपने तो राजनीतिक सहयोगी होते हुए पीठ में छुरा घोंपने वाला काम किया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ तो राउत गठबंधन की बात कर रहे थे और दूसरी ओर हमारे खिलाफ साजिश रच रहे थे। प्रकाश आंबेडकर खुद अकोला से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि शिवसेना (यूबीटी) पर हमला बोलने के साथ ही उन्होंने कहा कि वह नागपुर में एमवीए का समर्थन करेंगे, जहां कांग्रेस के विकास ठाकरे का मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से है।
विज्ञापन

चुनाव से पहले 80,000 ने पाला बदल भाजपा का दामन थामा
लोकसभा चुनाव 2024 के लक्ष्य को हासिल करने लिए भाजपा ने विभिन्न रणनीतियां तैयार की हैं, जिसमें ज्वाइनिंग कमेटी की स्थापना भी शामिल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस कमेटी ने देशभर के विभिन्न पार्टियों से अब तक 80,000 नेताओं को भाजपा में शामिल कर चुकी है। पार्टी में शामिल होने वालों में न केवल राष्ट्रीय स्तर के, बल्कि जिला स्तर के नेता भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य आगामी आम चुनाव से पहले दूसरे दलों के करीब एक लाख नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करना है। हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, रितेश पांडे, संगीता आजाद (बहुजन समाज पार्टी), परनीत कौर, लालचंद कटारिया, किरण कुमार रेड्डी (आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम), सुरेश पचौरी, ज्योति मिर्धा, अर्जुन मोढवाडिया और रवनीत सिंह बिट्टू (कांग्रेस), अर्जुन सिंह (टीएमसी), वी. वराप्रसाद राव (वाईएसआरसीपी), सुशील कुमार रिंकू (आप) और शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हुए हैं।

भूपेंद्र यादव को मध्य और अनुराग ठाकुर को उत्तर भारत की कमान
पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी की संरचना के अनुसार, भूपेंद्र यादव को मध्य भारत, अनुराग ठाकुर को उत्तरी भारत, विनोद तावड़े को पश्चिमी भारत की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रविशंकर प्रसाद को पूर्वी भारत और राजीव चंद्रशेखर को दक्षिणी भारत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed