फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Lorry hits auto rickshaw six people die in accident

आंध्र प्रदेश: लॉरी ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में छह लोगों की गई जान

Sun, 14 Mar 2021 12:49 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कृष्णा (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कृष्णा (आंध्र प्रदेश) Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 14 Mar 2021 12:49 PM IST
सार

  • लॉरी और ऑटो रिक्शा में हुई भिड़त
  • मौके से लॉरी चालक फरार
  • पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
Andhra Pradesh Lorry hits auto rickshaw six people die in accident
आंध्र प्रदेश में लॉरी ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश में रविवार को भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां कृष्णा जिले के गोलापाली गांव में रविवार सुबह एक लॉरी ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि छह से अधिक लोगों घायल होने की सूचना मिली है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क हादसे में छह कृषि मजदूरों ने अपनी जान गंवाई है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जानकारी मिली है कि घटना के बाद लॉरी चालक मौके से फरार हो गया। ऐसे में पुलिस मुकदमा दर्ज कर लॉरी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह लोग विजयवाड़ा से 55 किलोमीटर दूर नुजिविदु के नजदीक लियोन टांडा नामक आदिवासी बस्ती के रहने वाले थे और ऑटोरिक्शे से नजदीकी गांव जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।


उन्होंने आगे कहा कि छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें नुजिविदु और विजयवाडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, नुजिविदु के उप-खंड पुलिस अधिकारी श्रीनिवासुलु ने बताया कि मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन, उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) एकेके श्रीनिवास, गृहमंत्री एम सुचित्रा, तेलुगुदेशम पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना के अध्यक्ष के पवन कल्याण ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। श्रीनिवास ने कृष्णा जिले के चिकित्सा अधिकारी को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed