{"_id":"628668e31756f23acb346d13","slug":"andhra-pradesh-jaganmohan-reddy-demonstrated-renewable-energy-storage-project-will-help-reduce-carbon-emissions-by-30-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: जगनमोहन रेड्डी ने नवीकरणीय ऊर्जा संग्रहण परियोजना का किया प्रदर्शन, 30 लाखों के कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मिलेगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: जगनमोहन रेड्डी ने नवीकरणीय ऊर्जा संग्रहण परियोजना का किया प्रदर्शन, 30 लाखों के कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मिलेगी मदद
Thu, 19 May 2022 09:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 19 May 2022 09:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने कहा है कि यह प्लांट केवल आंध्रप्रदेश को ही लाभ नहीं पहुंचाएगा, बल्कि इससे पूरे देश को लाभ मिलेगा। यह प्लांट देश के दूसरे राज्यों को भी इस तरह की नवीकरणीय ऊर्जा हासिल करने में प्रेरित करने का काम करेगा।
विज्ञापन
नवीकरणीय ऊर्जा प्लांट का प्रदर्शन करने के अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी और अन्य।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने सोमवार को नवीकरणीय ऊर्जा के एक बड़े केंद्र का प्रदर्शन किया। राज्य के कुरनूल जिले में ग्रीनको कंपनी के द्वारा संचालित होने वाली इस नवीकरणीय परियोजना में 10800 मेगावाट ऊर्जा प्रतिदिन प्राप्त हो सकेगी। इसमें 3000 मेगावाट सौर ऊर्जा और 550 मेगावाट पवन ऊर्जा शामिल है। नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त इस ऊर्जा के कारण वातावरण से 30 लाख कारों से पैदा होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। यह प्लांट अपने आपमें इस बात के कारण महत्त्वपूर्ण बताया जा रहा है क्योंकि यहां एक साथ नवीकरणीय ऊर्जा के अलग-अलग स्रोतों से ऊर्जा प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने कहा है कि यह प्लांट केवल आंध्रप्रदेश को ही लाभ नहीं पहुंचाएगा, बल्कि इससे पूरे देश को लाभ मिलेगा। यह प्लांट देश के दूसरे राज्यों को भी इस तरह की नवीकरणीय ऊर्जा हासिल करने में प्रेरित करने का काम करेगा। इससे पूरे देश का विकास होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और रोजगार के नए-नए अवसरों को विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे पूरे देश को एक नई दिशा मिल सकेगी।
विज्ञापन
ग्रीनको ग्रुप के संस्थापक अनिल चलमला सेट्टी ने कहा कि देश में वायु प्रदूषण बेहद गंभीर विषय बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है। लेकिन यदि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाए तो न केवल प्रदूषण से मुक्ति मिल सकेगी, बल्कि इसके माध्यम से पैसे की भी भारी बचत की जा सकेगी जो हमारे देश के विकास के काम आएगी। उन्होंने कहा कि ग्रीनको ग्रुप दुनिया को नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन