फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andra Pradesh CM Chandra Babu Naidu Shocking Claim Animal Fat Used in Tirupati Laddoo News in Hindi

AP: 'पिछली सरकार में तिरुपति के लड्डुओं में इस्तेमाल होती थी जानवरों की चर्बी', CM नायडू का चौंकाने वाला दावा

Thu, 19 Sep 2024 01:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 01:20 AM IST
सार

एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित करने के दौरान बुधवार को सीएम नायडू ने कहा कि जगन रेड्डी सरकार के कार्यकाल में तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर द्वारा लड्डू बनाने के लिए जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया था। मंदिर का प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
Andra Pradesh CM Chandra Babu Naidu Shocking Claim Animal Fat Used in Tirupati Laddoo News in Hindi
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस द्वारा संचालित पिछली सरकार के दौरान तिरुपति बालाजी के लड्डू बनाने के लिए जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, नायडू के इस बयान का वाईएसआर कांग्रेस ने खंडन किया है। वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी ने नायडू के इस आरोप को दुर्भावनापूर्ण बताया है।  

विज्ञापन


एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित करने के दौरान बुधवार को सीएम नायडू ने कहा कि जगन रेड्डी सरकार के कार्यकाल में तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर द्वारा लड्डू बनाने के लिए जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया था। मंदिर का प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन


सीएम नायडू ने कहा, 'पिछले पांच वर्षों में वाईएसआर कांग्रेस के नेताओं ने तिरुमाला की पवित्रता को धूमिल किया है। उन्होंने 'अन्नदानम' (मुफ्त भोजन) की गुणवत्ता से समझौता किया। यहां तक कि घी के बजाय जानवरों की चर्बी का उपयोग करके पवित्र तिरुमाला लड्डू को भी दूषित कर दिया। हालांकि, हम अब शुद्ध घी का उपयोग कर रहे हैं। हम टीटीडी की पवित्रता की रक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




वाईएसआर कांग्रेस ने नायडू के दावे का खंडन किया
वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने सीएम नायडू के दावे का खंडन किया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम नायडू तिरुमाला मंदिर की पवित्रता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 


सुब्बा रेड्डी ने एक्स पर लिखा, 'चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। तिरुमाला प्रसाद के बारे में उनकी टिप्पणियां बेहद दुर्भावनापूर्ण हैं। कोई भी व्यक्ति ऐसे शब्द नहीं बोलेगा या ऐसे आरोप नहीं लगाएगा।'

सुब्बा रेड्डी ने सीएम नायडू पर राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक गिरने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने परिवार के साथ प्रसाद के संबंध में शपथ लेने के लिए कहा। रेड्डी ने आगे कहा, 'यह फिर से साबित हो गया है कि चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। भक्तों के विश्वास को मजबूत करने के लिए, मैं अपने परिवार के साथ तिरुमाला 'प्रसाद' के संबंध में भगवान के सामने शपथ लेने के लिए तैयार हूं।' उन्होंने पूछा कि क्या चंद्रबाबू नायडू अपने परिवार के साथ शपथ लेने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed