{"_id":"5b0bb61b4f1c1bf16e8b4f9f","slug":"andheri-hotel-denies-entry-to-couple-because-of-their-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में महीनों पहले बुक करवाया था कमरा, पहुंचने पर स्टाफ ने कहा 'नो एंट्री'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
होटल में महीनों पहले बुक करवाया था कमरा, पहुंचने पर स्टाफ ने कहा 'नो एंट्री'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 28 May 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने होटल में कमरा बुक करवाया हो लेकिन वहां पहुंचने पर आपको होटल का स्टाफ अपनी किसी तथाकथित नीति की वजह से एंट्री देने से मना कर दे। शायद नहीं। मगर यूके में पढ़ने वाले एक जोड़े ने महीनों पहले मुंबई के अंधेरी में कमरा बुक करवाया था लेकिन वहां पहुंचने पर होटल स्टाफ ने अपनी नीति का हवाला देते हुए उन्हें कमरा देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, एक भारतीय महिला अपने दक्षिण अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड के साथ युनाइटेड किंगडम के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई करती है। वह शनिवार को ब्वॉयफ्रेंड के साथ भारत आई जिसके बाद दोनों अंधेरी के एक होटल में चेक-इन के लिए पहुंचे। होटल स्टाफ ने उन्हें कमरा देने से मना कर दिया क्योंकि वह शादीशुदा नहीं थे। जोड़े ने महीनों पहले एडवांस में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे। उन्हें वह पैसे भी वापस नहीं किए गए। होटल स्टाफ ने कहा कि उनके यहां 'नो कपल' पॉलिसी है।
विज्ञापन
जोड़े को फैब होटल पंचवटी रेसीडेंसी में एंट्री करने से मना कर दिया गया था। जोड़े की मुलाकात यूके में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान हुई थी। महिला की उम्र 23 साल जबकि उसका ब्वॉयफ्रेंड 31 साल का है। एक महीने पहले जोड़े ने भारत में छुट्टियां मनाने का फैसला लिया। महिला ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड की यह पहली भारत यात्रा है।
विज्ञापन
जोड़े ने एयरपोर्ट से एक कैब ली और दिन में होटल पहुंचे। दोनों ने अपने आईकार्ड दिखाए। महिला ने बताया, 'स्टाफ ने हमारी तरफ देखा और कहा कि वह हमें यहां रहने की इजाजत नहीं दे सकता क्योंकि हम शादीशुदा जोड़ा नहीं हैं। उन्होंने एक बोर्ड की तरफ इशारा किया जिसमें लिखा था कि यहां कपल को अनुमति नहीं दी जाती है।'