फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anant ambani radhika merchant engagement ceremony ambani family dance video viral antilla

Anant Radhika Engagement Video: अनंत-राधिका की सगाई में जमकर थिरका अंबानी परिवार, देखिए कार्यक्रम की झलकियां

Fri, 20 Jan 2023 06:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Jan 2023 06:14 PM IST
सार

Anant Radhika Engagement: वीडियो में दिख रहा है कि मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल मंच पर एक हिंदी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
anant ambani radhika merchant engagement ceremony ambani family dance video viral antilla
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गुरुवार को राधिका मर्चेंट के साथ सगाई हुई। सगाई का यह कार्यक्रम अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में आयोजित हुआ, जिसमें कई बडे़ नाम शामिल हुए। सगाई के दौरान अंबानी परिवार भी जमकर थिरका। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल मंच पर एक हिंदी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अंबानी परिवार के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। अंबानी परिवार के लगभग हर आयोजन में राधिका नजर आती हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। राधिका की स्कूलिंग मुंबई से हुई है। इसके बाद राधिका ने न्यूयॉर्क से राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। 

इससे पहले बीती 29 दिसंबर को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की रोका सेरेमनी हुई थी। यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। राधिका मर्चेंट एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। 

 

वहीं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की बात करें तो उन्होंने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है और वह रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म और रिलायंस रिटेल वेंचर्स से जुड़े रहे हैं। अनंत फिलहाल रिलायंस के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed