{"_id":"61f1215a7aa38e3dcc28b951","slug":"anand-mahindra-s-message-after-farmer-s-humiliation-at-suv-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anand Mahindra Reaction: किसान को अपमानित करने के मामले में आनंद महिंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, 30 मिनट में 10 लाख लेकर पहुंच गया था शख्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Anand Mahindra Reaction: किसान को अपमानित करने के मामले में आनंद महिंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, 30 मिनट में 10 लाख लेकर पहुंच गया था शख्स
Wed, 26 Jan 2022 03:59 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 26 Jan 2022 03:59 PM IST
सार
यह घटना शुक्रवार की थी जब चिक्कसांद्रा होबली के रामनपाल्या के केम्पेगौड़ा नाम का किसान अपने सात साथियों के साथ एक शोरूम में बोलेरो पिकअप ट्रक खरीदने गया था।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा
- फोटो : Twiiter @@anandmahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में महिंद्रा के एक शोरूम में गाड़ी की बिक्री को लेकर किसान को अपमानित किए जाने के मामले में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को पहली सार्वजनिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखना जरूरी है। कर्नाटक के तुमकुर में एक किसान को महिंद्रा एंड महिंद्रा एसयूवी शोरूम में बिक्री कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से अपमानित किया गया था।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा बोले, गरिमा बनाए रखना जरूरी
महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ वीजय नाकरा का जिक्र करते हुए आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, @MahindraRise का मूल उद्देश्य हमारे समुदायों और सभी हितधारकों को ऊपर उठने में सक्षम बनाना है और किसी भी व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखना है। इस सोच में किसी भी तरह की गड़बड़ी का तुरंत समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
नाकरा ने घटना की जांच और कार्रवाई का वादा किया है जिसमें फ्रंटलाइन स्टाफ को परामर्श और प्रशिक्षण शामिल हैं। यह बयान तुमकुर की उस घटना के बाद आया जिसमें एक किसान की वेशभूषा देखकर सेल्समैन ने उसका मजाक उड़ाया था। इस पर किसी फिल्म स्क्रिप्ट के अंदाज में किसान उसे चुनौती देते हुए एक घंटे के भीतर 10 लाख रुपये लेकर लौटा था। हालांकि, तब शोरूम ने उस किसान को किसी तुरंत गाड़ी उपलब्ध कराने से असमर्थता जता दी। इससे गुस्साए किसान ने वहां पुलिस भी बुला ली थी और अधिकारियों से माफी मांगने को कहा था।
विज्ञापन
जानिए पूरा मामला
यह घटना शुक्रवार की थी जब चिक्कसांद्रा होबली के रामनपाल्या के केम्पेगौड़ा नाम का किसान अपने सात साथियों के साथ एक शोरूम में बोलेरो पिकअप ट्रक खरीदने गया था। केम्पेगौड़ा ने कहा मेरे कपड़े और मेरी हालत देखकर उन्हें लगा कि मैं पैसे देने की हालत में नहीं हूं। उनके एक फील्ड ऑफिसर ने मुझसे कहा कि आपके पास शायद 10 रुपये भी नहीं हैं, क्या तुम गाड़ी खरीदेंगे? उसने यहां तक कहा कि जो लोग गाड़ी खरीदने आते हैं, वे ऐसे नहीं आते हैं।
अपमानित महसूस कर रहे मेरे एक चाचा ने सेल्समैन को चुनौती दी कि वे 10 लाख रुपये देने के लिए तैयार हैं और क्या उन्हें तुरंत गाड़ी मिल जाएगी। इस पर शोरूम ने जवाब दिया कि अगर उन्हें आधे घंटे में पूरा पैसा नकद मिल जाता है, तो वह तुरंत गाड़ी दे देंगे। केम्पेगौड़ा ने कहा कि जब उन्हें 10 लाख रुपये मिले और 30 मिनट के भीतर इसे सेल्समैन के सामने रखा तो वह बात से पलट गया और कहा कि कुछ वजहों से तुरंत गाड़ी नहीं दी जा सकती है।