फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   An unknown man set fire to 31 two wheelers parked outside housing society in Kurla Mumbai, police started investigation

मुंबई: हाउसिंग सोसाइटी के बाहर खड़े 31 दोपहिया वाहनों में अज्ञात ने लगाई आग, बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 14 Oct 2021 04:27 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 14 Oct 2021 04:27 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने कहा, एक अज्ञात व्यक्ति ने कुछ महंगी मोटरसाइकिलों सहित 31 दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कुछ स्थानीय निवासियों ने जलते वाहनों को देखा और दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया। 

विज्ञापन
An unknown man set fire to 31 two wheelers parked outside housing society in Kurla Mumbai, police started investigation
दोपहिया वाहनों में लगाई गई आग - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

मुंबई में कुर्ला स्थित एक आवासीय सोसायटी के बाहर खड़े 31 दोपहिया वाहनों में बुधवार तड़के एक अज्ञात बदमाश ने कथित तौर पर आग लगा दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना धम्म सोसायटी के बाहर तड़के करीब तीन बजे हुई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा, एक अज्ञात व्यक्ति ने कुछ महंगी मोटरसाइकिलों सहित 31 दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कुछ स्थानीय निवासियों ने जलते वाहनों को देखा और दमकल कर्मियों को आग पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया, उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला है और इसलिए पुलिस अभी तक अपराध में शामिल व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाई है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed