Maharashtra: रायगढ़ में फार्मा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मरने वालों की लगातार बढ़ रही संख्या, अब तक आठ शव मिले
बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम सबसे बाद में वहां पहुंची और बचाव अभियान अभी भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय कंपनी में मौजूद 11 लोगों का कुछ पता नहीं चला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के महाड एमआईडीसी में एक दवा निर्माता कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ। पहले बताया जा रहा था कि हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दवा कंपनी में एक दिन पहले आग लगने के बाद शनिवार दोपहर तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि तीन लापता लोगों की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के एमआईडीसी महाड में ब्लू जेट हेल्थकेयर में शुक्रवार सुबह 11 बजे आग लगी।
Maharashtra | Three bodies recovered from Blue Jet Healthcare at Mahad MIDC in Raigad district where an explosion occurred last night. NDRF team reached there last and is continuing the rescue operation.
विज्ञापन विज्ञापन
(Pics: NDRF) pic.twitter.com/6VdsEVPp5i — ANI (@ANI) November 4, 2023
शुक्रवार को ब्लू जेट हेल्थकेयर में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में अबतक छह लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है। इन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम सबसे अंत में वहां पहुंची। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय कंपनी में मौजूद 11 लोगों का कुछ पता नहीं चला है।