फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An 11 month old baby reportedly died on board qatar airways doha hyderabad flight

दोहा से हैदराबाद आ रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में 11 महीने के बच्चे की मौत

Wed, 26 Sep 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
An 11 month old baby reportedly died on board qatar airways doha hyderabad flight
qatar airways
दोहा से हैदराबाद आ रही कतर एयरवेज की एक फ्लाइट में बुधवार को 11 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से फ्लाइट में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बच्चे की मौत कैसे हुई, इसका पता अभी नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार की सुबह जैसे ही विमान हैदराबाद पहुंचा, बच्चे को तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले हाल ही में जेट एयरवेज की मुंबई से जयपुर जा रही फ्लाइट में भी एक दुर्घटना हुई थी। दरअसल, यात्रियों के नाक और कान से खून बहने लगा था, जिसके बाद विमान की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, उड़ान भरते समय चालक दल के सदस्य ‘ब्लीड स्वीच’ सेलेक्ट करना भूल गये थे, जिसकी वजह से केबिन प्रेशर सामान्य नहीं रखा जा सका। इस वजह से ऑक्सीजन मॉस्क नीचे आ गये और उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। जिसके बाद यात्रियों की परेशानी को देखते हुए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed