फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amrit Vatika to develop along Kartavya Path in Delhi with Soil brought from all parts of country

Amrit Vatika: देशभर की पंचायतों की मिट्टी से दिल्ली में बनेगी अमृत वाटिका, अगस्त में शुरू होगा अभियान

Tue, 25 Jul 2023 05:23 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 25 Jul 2023 05:23 AM IST
सार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 9 से 30 अगस्त तक सभी पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर 'मेरी माटी -मेरा देश' थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका समापन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा।

विज्ञापन
Amrit Vatika to develop along Kartavya Path in Delhi with Soil brought from all parts of country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर की पंचायतों की मिट्टी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 'अमृत वाटिका' बनेगी। यह स्वतंत्रता, एकता और अखड़ता में योगदान देने वाले नायकों को समर्पित 'आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक' होगा।

विज्ञापन


इससे पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 9 से 30 अगस्त तक सभी पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर 'मेरी माटी -मेरा देश' थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका समापन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा। इसके अलावा गांवों में तालाबों के संरक्षण के मकसद से उनके किनारे देश व कर्तव्य के लिए जान देने वाले शहीदों के नाम पर स्मारक भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


पंच-प्रण समेत धरती बचाने के लिए 75 स्वदेशी पौधे लगेंगे
इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता व नागरिकों के अपने कर्तव्य पालन के पंच प्रण का आह्वान किया जाएगा। इसके अलावा अपने गांव, पंचायत और क्षेत्र और धरती को बचाने के लिए 75 स्वदेशी पौधे लगाये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 27 से 30 अगस्त को मनेगा जश्न 
'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत इस कार्यक्रम का समापन दिल्ली में 27 से 30 अगस्त को होगा। देशभर की मिट्टी के कलश 27 अगस्त को कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे। उसके बाद कर्तव्य पथ पर 'अमृत वाटिका' बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed