महाराष्ट्र : महिला सांसद का आरोप, शिवसेना सांसद ने मुझे जेल में डालने की दी धमकी
- लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लगाए गंभीर आरोप
- सचिन वाजे का मामला उठाने के बाद मिली धमकी
- तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालूंगा जैसी धमकी का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद में सोमवार को महाराष्ट्र के ताजा सियासी हालात पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सहित कई सांसदों ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद शिवसेना और एनसीपी पर सवाल खड़े किए। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने भी जोरदार हमला बोला।
नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें संसद परिसर में धमकी देते हुए कहा कि तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालूंगा। राणा ने बताया कि सचिन वाजे के मामले को उठाने के बाद मुझे इस तरह की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शिवसेना की तरफ से मेरे ऊपर तेजाब डालने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से मुझे शिवसेना की तरफ से धमकी दी जा रही है यह सिर्फ मेरा अपमान नहीं है बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। इसलिए मैं अरविंद सावंत पर कड़ी से कड़ी पुलिस कार्रवाई की मांग करती हूं।
नवनीत राणा ने इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर शिकायत दी है। शिकायत की प्रति पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस आयुक्त और संसदीय कार्यमंत्री को भी भेजी है।
राणा ने लोकसभा में घेरा था महाराष्ट्र सरकार को
लोकसभा में अपने वक्त्वय में नवनीत कौर राणा ने कहा था, जब भाजपा की सरकार थी तब उद्धव साहब ने खुद देवेंद्र फडणवीस साहब को फोन किया था कि सचिन वाजे को दोबारा ज्वाइन कराना चाहिए। तब उन्होंने वाजे की पूरी हिस्ट्री देखते हुए स्पष्ट रूप से इसे नकार दिया था। जिस दिन उद्धव ठाकरे की सरकार आई, उसी वक्त उन्होंने परमबीर सिंह को फोन करके पहला काम सचिन वाजे को ज्वॉइन करवाकर कराया।
उन्होंने आगे कहा, मुझे बताइए कि आप सचिन वाजे के कारण परमबीर सिंह का ट्रांसफर करते हैं। इसमें राज्य के गृह मंत्री का नाम आ रहा है। अगर इस तरह से देश में वसूली का चक्कर शुरू हुआ तो पूरे देश में इसे फॉलो किया जाएगा।
अरविंद सावंत की सफाई
वहीं, अरविंद सावंत ने इन आरोपों पर अब सफाई देते हुए कहा कि मैं उसे क्यों धमकी दूंगा? आप लोग उस समय नवनीत के पास मौजूद लोग से पूछिए वे ही बता सकते हैं कि क्या मैंने उसे धमकी दी है। उनके बात करने का तरीका और बॉडी लैंग्वेज गलत है।
यहां पढ़िए पूरा पत्र
अरविंद सावंत ने दी सफाई, देखें वीडियो
#WATCH Why will I threaten her? If there were people present near her at that time,then,they can tell if I threatened her. Her way of talking &body language is wrong: Arvind Sawant,Shiv Sena MP on MP Navneet Rana's allegations against him of threatening her in Parliament premises pic.twitter.com/VwJC6D9UFs
— ANI (@ANI) March 22, 2021