फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amravati MP Navneet Rana receives death threat on WhatsApp; FIR registered

Maharashtra: सांसद नवनीत राणा को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

Wed, 06 Mar 2024 05:00 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 05:00 PM IST
सार

अमरावती की सांसद नवनीत राणा को एक ऑडिशो संदेश के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Amravati MP Navneet Rana receives death threat on WhatsApp; FIR registered
सांसद नवनीत राणा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरावती की सांसद नवनीत राणा को एक ऑडिशो संदेश के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ऑडियो उन्हें व्हाट्सएप पर भेजा गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसकी जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। एफआईआर के मुताबिक, संदेश भेजने वाले ने सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सांसद नवनीत राणा को तीन मार्च को उनके फोन नंबर पर धमकी भरा संदेश मिला, जिसके बाद उनके निजी सहायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ऑडियो क्लिप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं। पुलिस ने राणा के पीए की शिकायत पर आपराधिक धमकी देने के आरोप में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


अक्सर सुर्खियों में रहते हैं नवनीत राणा और उनके पति
नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा अप्रैल 2022 में एक राजनीतिक तूफान के केंद्र में थे, जब उन्होंने मुंबई में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने का आह्वान किया, जिससे शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गुस्से में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दोनों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया। नवनीत ने आगामी लोकसभा चुनाव में अमरावती (एससी) सीट से फिर से चुनाव लड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed