फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah will take part in a rally in West Bengal on February 11 to address Matua community

पश्चिम बंगाल: 11 फरवरी को ठाकुर नगर में दहाड़ेंगे अमित शाह, रैली के दौरान मतुआ समुदाय से करेंगे बात

Sat, 06 Feb 2021 07:13 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 06 Feb 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will take part in a rally in West Bengal on February 11 to address Matua community
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक रैली को करेंगे संबोधित - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 फरवरी को पश्चिम बंगाल के ठाकुर नगर में एक रैली में शामिल होंगे। भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी कि बंगाल के मतुआ समुदाय को ध्यान में रखकर यह रैली निकाली जा रही है। अमित शाह दोपहर साढ़े 3 बजे रैली के दौरान इस समुदाय को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 30 जनवरी को यह रैली आयोजित होने वाली थी, लेकिन दिल्ली में बम धमाके की वजह से इसे रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बंगाल में एक रैली को किया था संबोधित

बता दें 30 जनवरी को रद्द किए गए रैली के कार्यक्रम के बाद शाह ने 31 जनवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बंगाल में एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार 'जन कल्याण' के लिए काम कर रही है और बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार 'भतीजा कल्याण' की दिशा में काम कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल सरकार पर साधा निशाना

पूर्व भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के राज में बंगाल में स्थिति वाम शासन से भी बदतर हो गई है। बंगाल के लोगों की आकांक्षाओं पर मुख्यमंत्री ममता खरी उतरने में सफल नहीं रही हैं, इसलिए तृणमूल के नेता अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शाह ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को आत्मचिंतन करना चाहिए।

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लिया आड़े हाथ

केंद्रीय गृह मंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नादिया में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, " मां, माटी, मानुष के नाम पर आई सरकार ने बंगाल की जनता के साथ धोखा किया है। इस सरकार के राज में बंगाल में सिर्फ तानाशाही, प्रशासन का राजनीतिकरण, पुलिस का क्रिमिनलाइजेशन और भ्रष्टाचार का इंस्टीट्यूशनाइजेशन हुआ।" नड्डा ने आगे कहा कि बंगाल की जनता के स्वास्थ्य की चिंता प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। अब मुख्यमंत्री ममता जाएंगी तब रास्ते का रोड़ा खत्म होगा और प्रधानमंत्री मोदी की आयुष्मान भारत योजना का लाभ बंगाल की जनता को भी मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed